फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Administration inspects villages, gives important instrutions

मेरठ: गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, जानिए क्या दिए निर्देश

Fri, 01 Apr 2022 03:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 01 Apr 2022 03:54 PM IST
सार

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में मौजूद सार्वजनिक शौचालय, ग्राम पंचायत भवन व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया और हर स्तर से गांव को विकसित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Meerut News: Administration inspects villages, gives important instrutions
समीक्षा करते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के निर्देश पर विकासखंड की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा करने और चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया। मेरठ के हस्तिनापुर में शासन के निर्देश पर गुरुवार को क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण कर हर स्तर से गांव को विकसित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी, बॉडी के पास से मिले 70 रुपये, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र की ग्राम तारापुर में जयपाल सिंह उप मुख्य अधिकारी खाद्य विभाग, ग्राम पंचायत रानी नगला में डॉ. ब्रजवीर सिंह अपर निदेशक पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत दूधली खादर में अनिल कुमार उप निदेशक मत्स्य विभाग मेरठ मंडल, ग्राम पंचायत गणेशपुर में गंगा प्रसाद वन संरक्षक व क्षेत्रीय निदेशक मेरठ मंडल ने पहुंचकर चौपाल में हिस्सा लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही ग्रामीणों ने चौपाल में हिस्सा लेकर अपनी-अपनी परेशानी और विकास कार्य से संबंधित बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में मौजूद सार्वजनिक शौचालय, ग्राम पंचायत भवन व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन विकास कार्यों में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायतों के सचिवों के साथ ग्रामीण और अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे, जिन्होंने कई स्थानों पर विकास कार्यों में आ रही परेशानियों को लेकर भी अधिकारियों से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed