{"_id":"61b9c9c428a1d772431f50e5","slug":"meerut-news-a-youth-committed-suicide-by-consuming-poison-due-to-non-payment-of-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: तीन महीने से नहीं मिल रही थी सैलरी, युवक ने की आत्महत्या, पत्नी बोली- मेरा तो सब कुछ उजड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक कदम: तीन महीने से नहीं मिल रही थी सैलरी, युवक ने की आत्महत्या, पत्नी बोली- मेरा तो सब कुछ उजड़ गया
Wed, 15 Dec 2021 04:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Dec 2021 04:26 PM IST
सार
मेरठ में बुधवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसे तीन महीने से सैलरी नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।
विज्ञापन
अमित वर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने बताया गया कि तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से अमित काफी परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
ये है मामला
ब्रह्मपुरी में मास्टर कॉलोनी गली नंबर-4 निवासी अमित वर्मा (35) पुत्र ब्रजमोहन कागजी बाजार में सराफ के यहां नौकरी करता था। बताया गया कि पिछले तीन महीने से उसे सैलरी नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान था। परिवार के लोगों ने बताया कि अमित सराफ की दुकान पर लंबे समय से काम कर रहा था। बुधवार को अमित ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं अमित की पत्नी भावना का कहना है कि मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे
उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें