{"_id":"620f88b29f2df039b01f608e","slug":"meerut-news-a-young-man-died-by-train-at-nurnagar-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शराब पीकर हंगामा कर रहे थे चार युवक, तभी हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शराब पीकर हंगामा कर रहे थे चार युवक, तभी हुआ हादसा
Fri, 18 Feb 2022 05:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Feb 2022 05:24 PM IST
सार
मेरठ में रेलवे ट्रैक के पास चार दोस्त शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं एक युवक की जमकर पिटाई भी की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में नूरनगर हॉल्ट पर गुरुवार रात चार युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को ट्रेन के आगे धक्का देने की आशंका जताते हुए आसपास के लोगों ने एक युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद युवक भीड़ से निकलकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा
विज्ञापन
बताया गया है कि चार दोस्त रेल पटरी पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद तीनों दोस्त भागने लगे। आसपास के लोगों ने युवक को धक्का देने की आशंका जताते एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में यह युवक भाग निकला। बाद में पहुंची पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि मृतक युवक का नाम रिजवान था। उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उसके दोस्तों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट