{"_id":"642437fff3f5f0c9810c5bf4","slug":"meerut-news-a-threatening-letter-has-pasted-on-a-house-in-jaibhim-nagar-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पहले तेरी बेटी को मारा, अब तेरी बारी... मकान पर चस्पा किया धमकी भर पत्र, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पहले तेरी बेटी को मारा, अब तेरी बारी... मकान पर चस्पा किया धमकी भर पत्र, दहशत में परिवार
Wed, 29 Mar 2023 06:37 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:37 PM IST
सार
Meerut News : मकान पर चस्पा किए धमकी भरे पत्र में लिखा है कि पहले तेरी बेटी को मारा, अब तेरी बारी...। इससे परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद में भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी ने उसके मकान पर धमकी भरा पत्र चिपका दिया है। इससे उसका परिवार चिंता में है।
विज्ञापन
देवेंद्र के अनुसार, कुछ दिन पूर्व उनकी दस माह की पुत्री का निधन हो गया था। इसके चलते परिवार परेशान है। उसने बताया कि पीड़ित मंगलवार सुबह मोदीनगर स्थित सीकरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गया था। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि उनके घर पर किसी ने धमकी भरा पत्र चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: दरोगा के साथ हाथापाई में पूर्व विधायक संगीत सोम दोषमुक्त, तीन साथियों को दो साल की सजा
विज्ञापन
वहीं जानकारी पाकर पीड़ित परिवार मकान पर पहुंचा। यहां पत्र देखकर परिवार दंग रह गया। इस पत्र में लिखा था- तेरी बेटी मारी, अब तेरी बारी है...। भावनपुर थाना के इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'