मेरठ फिर शर्मसार: कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर ने बताया स्वस्थ
Meerut News : कूड़े के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज आई तो एक व्यक्ति ने पास जाकर देखा। वहां नवजात बच्ची बंद बैग में रोती मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विस्तार
मेरठ शहर एक बार फिर से शर्मसार हो गया है। खरखौदा के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में लोहिया नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची बैग में बंद मिली। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
बताया गया कि शुक्रवार को कूड़ा बीनने वाले वहां पहुंचे तो बैग से बच्चे के रोने की आवाज आई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को मेरठ के एक निजी अस्पताल में नर्सरी में भर्ती कराया।
वहीं डॉक्टर ने बच्ची को स्वस्थ बताया है। डॉक्टर ने बच्ची को एक दिन पहले ही पैदा होना बताया है। इस मामले में पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी है। यही नहीं पुलिस ने अपनी ओर से बच्ची के इलाज में आए खर्च का भी भुगतान किया।
यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
उधर, बच्ची को गोद लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। हालांकि अभी बच्ची को किसी को नहीं दिया गया है।
यह भी पढ़ें: गजब हाल: पूर्व मंत्री याकूब की सील फैक्टरी पर बैंक ने दिया नौ करोड़ का लोन, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची को फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।