फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 5 corona patients including 1 year old child detected in Meerut

कोरोना अपडेट: मेरठ में एक साल के बच्चे समेत कोरोना के 5 मरीज मिले, घर पर रहकर करा रहे इलाज

Mon, 02 May 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 May 2022 01:10 PM IST
सार

कोरोना की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच जिले में रोजाना कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। हालांकि बाकी शहरों से मेरठ में मरीजों की संख्या कम देखने को मिल रही है। शहर में कोई भी कोरोना का मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है, सभी घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut News: 5 corona patients including 1 year old child detected in Meerut
कोरोना अपडेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोरोना के पांच मरीज मिले, जिनमें एक साल का एक बालक भी है। वह जाहिदपुर का रहने वाला है। उसे बुखार है, परिजनों ने चिकित्सक के कहने पर उसकी जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई। उसके माता-पिता और अन्य परिवारजनों के भी सैंपल की जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। 
विज्ञापन


सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि रविवार को 3585 लोगों की जांच की गई। जो पांच मरीज मिले हैं, उनमें बच्चे समेत दो पुरुष वर्ग से और तीन महिलाएं हैं। दो मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 21 है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद कल: सजी मस्जिदें, सुरक्षा चाक चौबंद, अधिकारी बोले- सड़कों पर न पढ़ें नमाज, सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मरीज जाहिदपुर के अलावा पल्हेड़ा और शकूरनगर के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना के मरीजों के मिलने की रफ्तार ज्यादा नहीं है। यहां के मुकाबले दिल्ली एनसीआर में काफी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। मेरठ में कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है, सभी घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। 

आज की जाएगी मॉक ड्रिल
चौथी लहर के मद्देनजर सरकारी चिकित्सालयों में सोमवार को मॉक ड्रिल कर इलाज की व्यवस्था परखी जाएगी। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मॉक ड्रिल होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed