फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Mummy, I am having stomach ache'... When tested, the 12 year old girl was found to be pregnant

Meerut: 'मम्मी पेट में दर्द हो रहा है'... जांच कराई तो सात माह की गर्भवती निकली 12 साल की लड़की

Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
सार

सरूरपुर निवासी पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी ने उसकी बच्ची के साथ गलत काम किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Meerut: 'Mummy, I am having stomach ache'... When tested, the 12 year old girl was found to be pregnant
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सरूरपुर थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय बालिका के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। बृहस्पतिवार की देर रात थाने पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि कस्बा निवासी आरोपी ने सात माह पहले उसकी बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया था। तीन दिन पहले बालिका ने पेट दर्द होने की बात परिजनों को बताई। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। 
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड में सामने आया कि बच्ची सात माह की गर्भवती है। ये बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने जब बच्ची से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कस्बा निवासी आरोपी के बारे में बता दिया। इसके बाद परिजनों बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। बृहस्पतिवार को रात करीब दस बजे पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed