{"_id":"65a6c36df9e2d05bb20b3b86","slug":"meerut-mukesh-siddharth-will-have-to-answer-dm-ssp-will-advocate-in-lucknow-2024-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को देना होगा जवाब, लखनऊ में डीएम-एसएसपी करेंगे पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को देना होगा जवाब, लखनऊ में डीएम-एसएसपी करेंगे पैरवी
Wed, 17 Jan 2024 12:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:07 AM IST
सार
मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने का बयान देने के मामले में सपा नेता को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रासुका लगने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन
मुकेश सिद्धार्थ
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर के बारे में विवादित बयान देने वाले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ पर रासुका लगने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। अभी उनको अभी अपने पक्ष में जवाब देना होगा। वहीं डीएम-एसएसपी भी लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी के समक्ष पेश होकर इस बाबत अपनी पैरवी करेंगे और पूरा वाक्या भी बताएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम में अनुसूचित जाति के पार्षदों से मारपीट के मामले में छह जनवरी को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया था। इसमें सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने डाॅ. सोमेंद्र तोमर पर विवादित बयान दिया था। मुकेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रासुका लगाने की रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी थी। एसएसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने रासुका की संस्तुति कर दी। इसे जेल में मुकेश सिद्धार्थ को रिसीव भी करा दिया गया।
अब मुकेश को अपने पक्ष में जवाब दाखिल तय समय सीमा के अन्दर देना होगा। इसके बाद डीएम और एसएसपी लखनऊ में इस मामले में पैरवी करेंगे। मुकेश सिद्धार्थ की रासुका लगने से मुश्किले बढ़ती जा रही है। जो उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
मुकेश के परिवार ने ली विधिक राय
मुकेश सिद्धार्थ की कानूनी घेराबंदी होने के बाद उनके परिवार ने वकीलों के माध्यम से विधिक राय ली है। इसके बाद ही पुलिस-प्रशासन ने मुकेश सिद्धार्थ पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।