फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, MP Satyapal Singh says fast developing in Modi and Yogi goverment

केंद्रीय मंत्री ने अजित पर बोला हमला, कहा- बागपत से ही लड़ूगा चुनाव, सामने चाहे कोई भी हो

Thu, 31 Jan 2019 06:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jan 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut, MP Satyapal Singh says fast developing in Modi and Yogi goverment
मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में वार्ता करते केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

बागपत में जो काम पिछले 40 साल में नहीं हुए, वह मैंने चार साल में करा दिए। वहां मैं अपने 40 काम गिना सकता हूं। जबकि पूर्व सांसद (अजित सिंह) चार काम नहीं गिना सकते। 2019 में बागपत से ही चुनाव लड़ूंगा, चाहे सामने कोई भी हो। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद सत्यपाल सिंह ने परतापुर बाईपास स्थित एमआईईटी इंस्टीट्यूट में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन

 
गुरुवार दोपहर दो बजे हुई प्रेसवार्ता में मानव संसाधन विकास एवं जल संसाधन केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने बागपत से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैंने पिछली बार भी अच्छा चुनाव लड़ा था, इस बार भी लडूंगा। हां, मुकाबला दिलचस्प होगा। बुलंदशहर की घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सभी आरोपी पकड़े गए हैं, प्रदेश सरकार ने अच्छी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस पर हमला सीधे-सीधे सरकार पर हमला है। पूर्व की सरकारों में तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था खराब थी, जबकि अब सुधरी है। चिकित्सा और विकास के कार्यों को देश और प्रदेश में बढ़ावा मिला है। पानीपत-मेरठ रेल मार्ग को लेकर सर्वे तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काम जारी है। छपरौली का पुल 70 साल से नहीं बना था, उसका निर्माण प्रगति पर है। उसके बनने से हरियाणा से यूपी की कनेक्टिविटी और अच्छी होगी। बुलेट ट्रेन के सवाल पर कहा है कि यहां के लोगों को जल्द ही उसमें भी बैठने का मौका मिलेगा, प्रधानमंत्री बहुत गंभीर है।
गन्ना भुगतान पर कहा कि किसानों को योगी सरकार पूर्ण भुगतान कराएगी। बागपत में पांच चीनी मिलें हैं। तीन प्राइवेट हैं, जो परेशान कर रही हैं। सरकारी मिलों ने भुगतान कर दिया है। प्राइवेट भी जल्द कर देंगी, वार्ता चल रही है। कहा कि बागपत लोकसभा क्षेत्र में सैनिक स्कूल खोला जाएगा। मोदीनगर में नेशनल स्तर का इंस्टीट्यूट बनेगा। आजादी के बाद पहली बार बागपत में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गईं।

दो और तीन फरवरी को विशाल रोजगार मेला
सत्यपाल सिंह ने बताया कि दो और तीन फरवरी को एमआईईटी में विशाल विशाल रोजगार मेला लगेगा, जिसमें 40 बड़ी कंपनी शामिल होंगी। इसमें 1000 युवा शामिल होंगे। बागपत लोकसभा क्षेत्र की ओर से यह सातवां बड़ा रोजगार मेला होगा। अभी तक के छह मेलों में करीब 2975 लोगों को रोजगार मिल चुका है। मेले में बागपत के साथ ही मेरठ के युवा भी आकर भाग ले सकते हैं। प्रधानमंत्री ने रोजगार के लिए जो वादा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है। इससे पहले इंस्टीट्यूट में ग्रुप चेयरमैन विष्णु शरण ने प्रतीक चिन्ह देकर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल जेएम गर्ग, डायरेक्टर संजीव माहेश्वरी, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, बागपत युवा मोचा जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, बागपत जिलाध्यक्ष वेदपाल सिंह, भाजपा नेता नितिन मलिक, मीडिया प्रभारी अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed