फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: miscreants attacked two farmers returning from marriage, one died

मेरठ: कार सवार बदमाशों ने शादी से लौट रहे किसानों पर किया हमला, एक की मौत

Thu, 05 May 2022 11:06 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 May 2022 11:06 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में कार सवारों बदमाशों ने दो किसानों को घेरकर जानलेवा  हमला कर दिया। किसान भूषण ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं किसान वीरेंद्र हमले में घायल हो गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: miscreants attacked two farmers returning from marriage, one died
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकर खेड़ा थानाक्षेत्र में  कार सवार चार लोगों ने बाइक सवार दो किसानों पर शादी से लौटते हुए घेर कर हमला कर दिया। हमले में एक किसान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव जेवरी निवासी वीरेन्द्र की गांव में ही रंजिश चली आ रही है। बुधवार को कंकरखेड़ा के शगुन फार्म हाउस में एक शादी समारोह था, जिसमें विरेंदर (35) अपने साथी भूषण के साथ जेवरी वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

 

जेवरी गांव से पहले ही कार सवारों ने दोनों को रोककर जानलेवा हमला कर दिया। भूषण ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उहोंने वीरेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने वीरेंद्र डंडो से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर कर दिया और उस पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: गंगा में डूबे पांच युवक, चीख-पुकार सुन दौड़े किसान, मुश्किल से बचाई तीन जिंदगियां और...

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद किसान भूषण गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और सड़क पर पड़े वीरेंद्र को उठाकर कैलाशी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। भूषण ने घटना की सूचना जेवरी गांव में दी तो परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।

पहले से ही घात लगाए खड़े थे हमलावर 
मोदीपुरम भूषण और वीरेंद्र शगुन फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह लौट रहे थे यूरोपीयन स्टेट से पहले ही हमलावर घात लगाए खड़े हुए थे। उन्होंने दोनों को रोककर हमला कर दिया और वीरेंद्र को रोककर बुरी तरह से मारा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल होने पर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया कि हमलावरों ने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया।
 

रंजिश में की गई हत्या
कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि दोनों किसान शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे हमले में वीरेंद्र की मौत हो गई है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि किसान की गांव में रंजिश चल रही है जिसको लेकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed