फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mischievous elements have vandalized temple idol in Shahpur Jaunpur, anger has spread among villagers

UP: मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश, गांव में फैला सांप्रदायिक तनाव, शरारती तत्वों ने की ये वारदात

Fri, 23 Jun 2023 06:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

UP News : मेरठ में एक मंदिर में मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं, गांव में भी सांप्रदायिक तनाव जैसा माहौल हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Mischievous elements have vandalized temple idol in Shahpur Jaunpur, anger has spread among villagers
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर जौनपुर गांव में शरारती तत्वों ने भोला रोड बने मंदिर में लगी मां काली की मूर्ति खंडित कर दी। वहीं, शरारती तत्वों द्वारा मूर्तियों को खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। मंदिर के पुजारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोहटा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जौनपुर में गुरुवार देर रात शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर मां काली की मूर्ति खंडित कर दी। इस मामले की जानकारी पुजारी को उस वक्त लगी, जब वे मंदिर में पूजा पाठ करने गए। इस दौरान मूर्ति को खंडित देख उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


पुजारी ने पहले ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी दी। फिर बाद में डायल-112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर रोष जताया। ग्रामीणों में शरारती तत्वों की करतूत को लेकर आक्रोश फैल गया, जिससे माहौल सांप्रदायिक तनाव पूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नर्स की आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: उजाड़ गया परिवार: न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां, पत्नी-बेटियों की मौत से सदमे में पति, हर कोई भावुक

रोहटा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नई मूर्ति लगवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed