फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Meerut woman murder in Sardhana, deadbody found in a field

Meerut: सरधना में महिला की हत्या कर शव ईख के खेत में फेंका, इलाके में हड़कंप, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Wed, 06 Sep 2023 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Sep 2023 12:30 PM IST
सार

सरधना थानाक्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में बुधवार सुबह महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम  के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Meerut: Meerut woman murder in Sardhana, deadbody found in a field
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह किसान धर्मवीर पुत्र ऋषिपाल निवासी बपारसी ईख के खेत में ईख बंधाई के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उन्होंने खेत में महिला का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। किसान ने जानकारी पुलिस व  ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:संभलकर निकलें: आज शाम से दस सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन, जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते हुआ डायवर्जन 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस व ग्रामीणों ने महिला के शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपराध निरीक्षक ब्रजकिशोर ने कहा है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर डाला गया है। शव एक सप्ताह पुराना हो सकता है। महिला का शव अधिकतर गल चुका है, इस कारण पहचान होना मुश्किल हो रहा है। जांच के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed