फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: medical college will be developed Rs 120 crore will , facilities will increase for treatment

Meerut: 120 करोड़ रुपये से बदलेगी मेडिकल कॉलेज की सूरत, इलाज के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, डॉक्टर भी बढ़ेंगे

Fri, 09 Jun 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Jun 2023 11:12 AM IST
सार

मेरठ मेडिकल कॉलेज अगले कुछ वर्षों में बदला हुआ नजर आएगा। शासन ने मेडिकल कॉलेज में विकास कार्यों के लिए 120 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन
Meerut: medical college will be developed Rs 120 crore will , facilities will increase for treatment
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की सूरत बदलने वाली है। इसके लिए शासन ने 120 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे स्टडी रूम बनेंगे, लेक्चर थियेटर, ओपीडी रूम बनाए जाएंगे, तीन हॉस्टल बनेंगे और करोड़ों रुपये के हाईटेक उपकरण आएंगे। यह सब कवायद करने का मकसद एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए मेडिकल पऱबंधन ने नेशनल मेडिकल काउंसिल (पहले एमसीआई) में आवेदन किया हुआ है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मेरठ के साथ-साथ पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के मरीजों का इलाज यहां किया जाता है। यहां हर साल ओपीडी में सात लाख से ज्यादा मरीज आते हैं। तीन हजार से ज्यादा मरीज भर्ती होते हैं और 18 हजार से अधिक छोटे-बड़े आपरेशन किए जाते हैं।
विज्ञापन

 

 

यह भी पढ़ें: Meerut: महंगाई के तड़के से दाल बेस्वाद, 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, जीरा 600 रुपये प्रति किलो पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साल 2019 में बेड के हिसाब से मरीजों की संख्या कम होने, चिकित्सकों कमी, पढ़ाई के संसाधन कम होने के कारण यहां की 50 एमबीबीएस की सीटें कम कर दी गई थीं। चार साल पहले तक यहां एमबीबीएस की 150 सीटें थीं, अब 100 हैं। 


साल 2013 में हुई थीं 150 सीटें 
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पहले 100 सीटें थीं। इन्हें बढ़ाकर साल 2013 में 150 कर दिया गया था। एमसीआई की टीमें तभी से मेडिकल कॉलेज को मानकों पर परख रही थीं, लेकिन हर बार बढ़ाई गई सीटों को लेकर खामियां रह जाती थीं। लिहाजा साल 2019 में एमसीआई (अब एनएमसी) के मानकों पर खरे न उतरने के कारण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों को कम कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed