फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut MDA has started drone survey across the city to search street by street for illegal construction

Meerut: एमडीए ने शुरू किया शहर का ड्रोन सर्वे, गली-गली खोजेंगे अवैध निर्माण, एक ड्रोन पर होगा इतना खर्च

Thu, 13 Oct 2022 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Oct 2022 12:24 PM IST
सार

मेरठ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए शहर में ड्रोन सर्वे की शुरुआत की है। इसके लिए आज एमडीए ने पहला ड्रोन उड़ाया। कुल चार ड्रोन शहर भर का सर्वे करने के लिए उड़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
Meerut MDA has started drone survey across the city to search street by street for illegal construction
एमडीए का ड्रोन सर्वे आज से हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की शुरुआत की है। इसके लिए किराए पर ड्रोन के जरिए गली-गली अवैध निर्माण खोजे जाएंगे। गुरुवार से इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। कमिश्नर सेल्वा कुमारी.जे के आदेश पर चार ड्रोन चार दिन के लिए किराए पर लिए गए हैं।
विज्ञापन


शहर के रोहटा रोड, पल्लवपुरम, किला रोड, गढ़ रोड पर सबसे अधिक अवैध निर्माण है। इसके देखते हुए 15 दिनों में निर्माणों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जानी है। इसके बाद कमिश्नर समीक्षा बैठक लेंगी। इस ड्रोन अभियान पर करीब चार दिनों में लगभग 80 हजार रुपये खर्च आएगा। इसके बाद एमडीए एक ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


शहर में अवैध निर्माण और कब्जों पर अंकुश लगाने के लिए अब ड्रोन सर्वे शुरू कर दिया गया है। आज से मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम किराये पर चार ड्रोन लेकर चारों जोन में सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर सेल्वा कुमारी. जे और जिलाधिकारी दीपक मीणा के आदेश पर कार्रवाई शुरू की गई है। पहले चार दिन किराये पर ड्रोन लेकर सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण अपना एक ड्रोन खरीद लेगा। इसकी फाइल भी जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है। 


यह भी पढ़ें: Karva Chaut 2022: विशेष योग में व्रत आज, इस रंग के वस्त्र पहनें सुहागिनें, खुशहाल रहेगा दांपत्य जीवन

अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई होने के बावजूद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। अब ड्रोन सर्वे से आसानी से क्षेत्रों में बन रहे आवासीय, व्यावसायिक निर्माणों पकड़ में आ सकेंगे। इसके बाद सूूची बनाकर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में कमिश्नर सेल्वा कुमारी. जे ने अपनी पहली एमडीए में बैठक के दौरान 15 दिन में अवैध निर्माणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही यह पूरी कवायद की गई है। 

एक ड्रोन का किराया रोजाना साढ़े तीन हजार
किराये पर ड्रोन लेकर एमडीए अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने का दावा कर रहा है। इसके लिए सभी अवर अभियंताओं को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन एक दिन में ही एक ड्रोन का किराया साढ़े तीन हजार रुपये होगा। चार ड्रोन किराये पर लेनेे की व्यवस्था तय की गई है। 

यह भी पढ़ें:Meerut:   बिजली बम्बा बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य पूरा, 17घंटे में सुचारू हुआ आवागमन

अवर अभियंताओ को देने होंगे शपथ पत्र
वहीं, अब अवर अभियन्ताओं को भी शपथ पत्र देने होंगे। इन शपथ पत्र के माध्यम से उन्हें भी अवैध निर्माण न होने की शपथ लेनी होगी । अगर इसके बाद भी उनके इलाके में अवैध निर्माण होता है उनकी जिम्मेदारी होगी।

कमिश्नर और जिलाधिकारी के निर्देश पर ड्रोन सर्वे शुरू किया गया है। पहले किराये पर लेने की व्यवस्था है। इसके बाद एक ड्रोन को खरीद लिया जाएगा। - चंद्रपाल तिवारी, एमडीए सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed