फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meerut: MBBS student found hanging in university hostel, father is an inspector in Muzaffarnagar police

Meerut: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला एमबीबीएस छात्र, मुजफ्फरनगर पुलिस में इंस्पेक्टर हैं पिता

Sat, 29 Nov 2025 05:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 29 Nov 2025 05:37 PM IST
सार

गोपेश कृष्ण बाईपास स्थित एक यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। उसका शव अपने कमरे में ही लटका मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: MBBS student found hanging in university hostel, father is an inspector in Muzaffarnagar police
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बाईपास स्थित एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र गोपेश कृष्ण ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

गोपेश कृष्ण पुत्र पुत्र उदल सिंह निवासी मकान नंबर 8, डिफेंस कंपाउंड, संगम सिटी रोड, कोयल, जिला अलीगढ़ मेरठ बाईपास स्थित यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार दोपहर बाद गोपेश कृष्ण ने हॉस्टल के अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद साथी छात्रों ने किसी काम के लिये कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे को खोला गया तो गोपेश फंदे पर लटका हुआ था। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, मगर कोई कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते आ गए। 
 

मृतक के पिता उदल सिंह, वर्तमान में आरआई निरीक्षक के पद पर जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। जानी पुलिस ने कमरे की फोरेंसिक जांच कर छात्र का मोबाइल और अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। 
 

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। उधर, यूनिवर्सिटी परिसर में इस दर्दनाक घटना के बाद छात्रों में गम का माहौल है। छात्र प्रशासन से सुरक्षा और काउंसलिंग सुविधाओं को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस घटना को लेकर की गंभीरता से छात्र के दोस्तों, रूम पार्टनर और फैकल्टी से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed