Meerut: रैपिड रेल के साथ बदलेगा दिल्ली रोड का चेहरा, महापौर ने निगम को दिए प्राथमिकता के निर्देश
मेरठ में रैपिड रेल संचालन के बाद दिल्ली रोड और आसपास के क्षेत्रों के विकास पर नगर निगम का विशेष फोकस रहेगा। महापौर ने चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, पार्क, वेंडिंग जोन और अवस्थापना निधि से विकास कार्यों पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौराहों, वीआईपी इलाकों और आवासीय क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की दिशा में कदम उठाया है। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को हुई अवस्थापना विकास निधि की बैठक में 55 करोड़ रुपये के 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें भारत माता चौक (बेगमपुल) के चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण, पल्लवपुरम में नए बारातघर के निर्माण, वेंडिंग जोन, पार्कों में ओपन जिम, हाईमास्ट लाइट व वीआईपी इलाके की सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे।
निगम द्वारा महानगर के आठ प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया। इस पर डीएम ने कहा कि सभी चौराहों पर संसाधन बिखेरने के बजाय शहर के बीचोबीच भारत माता चौक पर प्राथमिकता के साथ फोकस किया जाए। डीएम के सुझाव पर भारत माता चौक के लिए प्रस्तावित 5 करोड़ रुपये की जगह 15 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं के विकास पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें: Meerut: प्री बोर्ड पेपर की टेंशन में आया 10वीं का छात्र, रच दिया अपने ही अपहरण का ड्रामा, दंग कर देगी ये कहानी
डीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को इसका प्रस्ताव बनाने की बात कही। पल्लवपुरम क्षेत्र के लिए निगम ने सौगात दी गई। नगर निगम की भूमि पर 3 करोड़ रुपये की लागत से नए बारातघर के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ पल्लवपुरम सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना को भी हरी झंडी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सामान्य स्ट्रीट लाइट की तुलना में हाईमास्ट लाइट से कम रखरखाव में अधिक क्षेत्र में बेहतर रोशनी उपलब्ध हो सकेगी।
वीआईपी इलाकों की सड़कें चमकेंगी
बैठक में सिविल लाइन क्षेत्र की सड़कों पर भी चर्चा की। डीएम ने कहा कि सर्किट हाउस और कमिश्नरी में लगातार वीआईपी लोगों की आवाजाही रहती है। वहां की सड़क और सौंदर्यकरण पर फोकस होना चाहिए। कमिश्नर आवास चौराहे से सर्किट हाउस, कमिश्नरी से वेस्टर्न कचहरी रोड होते हुए बच्चा पार्क तक की नाला-सड़कों को सीएम ग्रिड योजना में निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। दोनों सड़कों को सिविल लाइन क्षेत्र की सड़क जोड़ रही है।
डीएम ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास योजनाओं के साथ स्वच्छता शहर की सबसे बड़ी पहचान होनी चाहिए। महापौर का कहना है कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से मेरठ की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। शहर की छवि सुधरेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इन कार्यों के प्रस्ताव हुए पास
कार्य अनुमानित लागत
17 प्राथमिक स्कूल का जीर्णोद्धार 2.44 करोड़
हाइड्रोलिक एलिवेटर एवं लाइट अनुरक्षण 2 करोड़
स्ट्रीट लाइट स्वचालित प्रणाली 3 करोड़
हाईमास्ट लाइट स्थापना एक करोड़
कान्हा गोशाला का विस्तार 3. 61 करोड़
196 वेंडिंग जोन का निर्माण 5.07 करोड़
100 पार्कों में ओपन जिम 6 करोड़
निगम के नए कार्यालय का सौंदर्यीकरण 10 करोड़
पल्लवपुरम में बरातघर निर्माण 3 करोड़
शास्त्रीनगर सेक्टर-5 जल निकासी 1.65 करोड़
माधव चौक से आंबेडकर चौक सड़क 4.50 करोड़
सरदार पटेल इंटर कॉलेज पुनर्निर्माण 5. 21 करोड़
प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण 9 करोड़
रैपिड रेल के मद्देनजर दिल्ली रोड पर फोकस
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि मेरठ में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो चुका है। ऐसे में दिल्ली रोड और इससे जुड़े क्षेत्र को निगम की प्राथमिकता में रखा जाए। भारत माता चौक का चौड़ीकरण और दिल्ली रोड का सौंदर्यीकरण भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। इसके अलावा अवस्थापना निधि से शिक्षा, पार्क और वेंडिंग जोन पर भी निवेश पर भी फोकस किया गया है। शहर में 196 वेंडिंग जोन, 100 पार्कों में ओपन जिम एवं योग उपकरण, कान्हा गोशाला के विस्तार और निगम के नए कार्यालय पर चर्चा हुई है।