{"_id":"695c078d4b8bbba15006a959","slug":"meerut-tenth-class-student-got-worried-about-pre-board-paper-created-drama-of-his-own-kidnapping-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्री बोर्ड पेपर की टेंशन में आया 10वीं का छात्र, रच दिया अपने ही अपहरण का ड्रामा, दंग कर देगी ये कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्री बोर्ड पेपर की टेंशन में आया 10वीं का छात्र, रच दिया अपने ही अपहरण का ड्रामा, दंग कर देगी ये कहानी
Tue, 06 Jan 2026 12:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:18 AM IST
सार
शिवपुरम निवासी हाईस्कूल का छात्र अपनी मौसी के घर चला गया और अपनी बहन को दो लाख की फिरौती का मेसेज भेजकर मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगा दिया। जैसे ही मोबाइल ऑन किया पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्री बोर्ड का पेपर देने से बचने के लिए हाईस्कूल के छात्र ने अपने ही अपहरण का ड्रामा रच दिया। उसने अपने मोबाइल फोन से अपनी बहन के मोबइल पर मेसेज भेजकर दो लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस के जरिए तलाश किया तो वह सोमवार देर रात अपनी मौसी के घर मवाना में मिला। छात्र ने स्वीकार किया कि मंगलवार को होने वाले पेपर से बचने के लिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
टीपीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शिवपुरम निवासी एक व्यक्ति का बेटा हाईस्कूल का छात्र है। उसके प्री बोर्ड पेपर चल रहे हैं। मंगलवार को भी उसका पेपर है। सोमवार शाम चार बजे छात्र ने अपने पिता से किताबें लाने के लिए 150 रुपये लिए और घर से बाजार जाने के लिए चला गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। न ही उसके मोबाइल पर कॉल जा रही थी। परिजन परेशान होकर उसे तलाशने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात आठ बजे छात्र की बहन के मोबाइल फोन पर छात्र के मोबाइल से मेसेज आया है कि छात्र का अपहरण हो गया है, दो लाख रुपये की फिरौती का इंतजाम कर लें। बहन ने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हए तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दी। सर्विलांस की मदद से छात्र के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। लोकेशन के आधार पर पुलिस मवाना में फलावदा रोड पर पहुंची, जहां छात्र अपने मौसा के आवास पर मिल गया। एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे तलाश लिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र ने पूछताछ में बताया कि पेपर देने से बचने के लिए उसने ही अपने अपहरण का ड्रामा रचा था। वह घर से सीधा मवाना मौसी के घर चला गया। मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगा लिया। मौसी के घर से बहन को मेसेज को फिरौती का मेसेज किया और फिर मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगा लिया। छात्र ने मेसेज करने के लिए मोबाइल को फ्लाइट मोड से हटाया था, उसी से उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ली गई थी।
ये भी देखें...
की-मैन हत्याकांड: हत्यारों ने बेरहमी से मारे ताबड़तोड़ चाकू, पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा, खास दोस्त से पूछताछ
ये भी देखें...
की-मैन हत्याकांड: हत्यारों ने बेरहमी से मारे ताबड़तोड़ चाकू, पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा, खास दोस्त से पूछताछ