{"_id":"68a2c591eaf7cf1b050f2b87","slug":"meerut-massive-fire-in-a-plastic-goods-manufacturing-factory-extinguished-by-six-fire-brigade-vehicles-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने घंटों बाद बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने घंटों बाद बुझाई
Mon, 18 Aug 2025 11:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:48 AM IST
सार
खरखौदा के धीर खेड़ा में पिलखुआ के अंकित तायल की फैक्ट्री है, जिसमें आग लगी। दूर-दूर तक लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के फैक्ट्री मालिक भी सहम गए।
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरखौदा कस्बा स्थित धीर खेड़ा औद्योगिक नगर में फैक्ट्री में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड थाना पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए लेकिन तीन घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार धीर खेड़ा औद्योगिक नगर में हापुड़ के पिलखुवा निवासी अंकित तायल की प्लास्टिक की कार्टून पट्टी बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री केवल दिन में संचालित होती है। रविवार रात करीब 10 अचानक आग लग गई। फैक्ट्री 14 अगस्त की शाम से तीन दिन के लिए बंद थी। सोमवार को फैक्ट्री खुलनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर पास की फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में किसी अन्य व्यापारी ने फैक्ट्री में आग लगी देखी तो अंकित तायल व पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद अंकित तायल व अन्य व्यापारी सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी से फैक्ट्री के चारों ओर की दीवार भी तोड़ दी लेकिन अंदर प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देर रात फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।