फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: massive fire broke out in illegal warehouse, created panic in residential area

Meerut News: टला बड़ा हादसा, अवैध गोदाम में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाके में मचा हड़कंप

Mon, 20 Nov 2023 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Nov 2023 05:47 PM IST
सार

मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में अवैध रूप से बने गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पांच दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
Meerut: massive fire broke out in illegal warehouse, created panic in residential area
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना के चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। गनीमत रही कि इस दौरान आग ने आसपास के मकानों को चपेट में नहीं लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूर्वी कचहरी रोड पर पीएनबी बैंक के सामने बुद्ध प्रकाश रोड पर कपिल अग्रवाल का साहनी क्रिएशंस का शोरूम है। शोरूम के पीछे ही उनका गोदाम है। जिसमें फर्नीचर की रिपेयरिंग की जाती है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो मामले की जानकारी कपिल को दी। जिसके बाद कपिल और उनके कर्मचारी दौड़कर गोदाम के पास पहुंचे। मगर तब तक धुएं ने विकराल आग का रूप धारण कर लिया था।

जानकारी के बाद एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटो चली मशक्कत के बाद आग बुझाई। गोदाम में फोम रखी होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक तरफ का ट्रैफिक रोक कर वनवे करना पड़ा। घटना के चलते इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

गोदाम मालिक के मुताबिक आग में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। वहीं, फायर विभाग के अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि गोदाम मालिक के पास किसी प्रकार की एनओसी नहीं है और वह रिहायाशी इलाके में गोदाम चला रहा था। उन्होंने गोदाम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed