फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Massive fire broke out in chemical factory in Mawana, fire brigade also called from Meerut and Hapur

मेरठ: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, ड्रम फटने से दहल उठा इलाका, दमकल विभाग की 17 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Wed, 27 Apr 2022 11:21 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Apr 2022 11:21 PM IST
सार

केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां पहुंचीं थीं।

विज्ञापन
Meerut: Massive fire broke out in chemical factory in Mawana, fire brigade also called from Meerut and Hapur
केमिकल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में मवाना रोड के मसूरी गांव से फिटकरी जाने वाले मार्ग पर स्थित फैक्टरी में बुधवार की दोपहर आग भीषण आग लग गई। केमिकल के ड्रम फटने से आबादी के पास आग की लपटें आसमान छूने लगीं और चारों तरफ धुआं छा गया। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने वाली 12 गाड़ियां कम पड़ गईं तो सेना की मदद लेनी पड़ी। हापुड़ और गाजियाबाद से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। करीब 17 गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मवाना रोड पर सॉल्वेंट रिसाइकलिंग प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में काम के दौरान थिनर से भरा ड्रम जमीन पर गिर गया और उसने आग पकड़ ली। पल भर में ही आग से केमिकल के ड्रम धमाके के साथ फटने शुरू हो गए। रिसाइकलिंग यूनिट और गोदाम के साथ स्टीम बॉयलर प्लांट भी राख हो गया। फैक्टरी में चीख-पुकार मच गई। एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने अंदर फंसे 20 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 200 मीटर दूर स्थित महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज को भी बंद कर तत्काल छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया। फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान हो गया पर गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें: मवाना रोड पर 12 घंटे गरजे 10 बुलडोजर, 100 निर्माण किए ध्वस्त, ली 18 गांव की जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्दी से भरे कंटेनर में भी आग लगी 
जिस समय केमिकल फैक्टरी में आग लगी थी उसी दौरान फिटकरी गांव में ही श्री वेंकटेश पेपर मिल के कंटेनर में आग लग गई। रद्दी से भरा आनन-फानन कंटेनर को मिल से निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने कंटेनर की लोहे की चादर तोड़कर आग बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed