फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: married woman murdered by giving her poison for opposing extramarital Affairs

Meerut: रिश्तेदार महिला से थीं पति की नजदीकियां, विरोध किया तो करवाचौथ से एक दिन पहले पत्नी को दी खौफनाक मौत

Thu, 13 Oct 2022 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Oct 2022 11:41 AM IST
सार

मेरठ के जत्तीवाड़ा में विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि पति के परिवार की महिला से संबंध का विवाहिता ने विरोध किया था। 

विज्ञापन
Meerut: married woman murdered by giving her poison for opposing extramarital Affairs
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जत्तीवाड़ा में विवाहिता प्रियंका (24) की जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति के परिवार की ही एक महिला से संबंध थे। इसका विरोध करने पर प्रियंका को मार दिया गया। दहेज के लिए भी उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। प्रियंका के परिवार वालों ने काफी देर तक हंगामा किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मूल रूप से बागपत के पुराना कस्बा कुम्हारान निवासी प्रियंका की शादी पांच साल पहले देहलीगेट क्षेत्र के जत्तीवाड़ा में निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। नरेंद्र बुढ़ाना में बिजली विभाग में क्लर्क हैं। बुधवार को प्रियंका की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों को सूचना मिली तो वे मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Karva Chaut 2022: विशेष योग में व्रत आज, इस रंग के वस्त्र पहनें सुहागिनें, खुशहाल रहेगा दांपत्य जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका की मां रेखा ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार बातचीत हुई तो मामला निपट गया। आरोप है कि उसके पति नरेंद्र के परिवार में ही एक महिला से संबंध थे। प्रियंका इसका भी विरोध करती थी। 

बुधवार को पड़ोसियों ने रेखा को फोन करके बताया कि प्रियंका को जहर दे दिया गया है। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे सांई अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए हैं। इस पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो प्रियंका को मृत अवस्था में पाया।

उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रियंका को जहर देकर मारा है। मायके पक्ष के लोग काफी देर तक कार्रवाई के लिए हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस ने पहुुंचकर किसी तरह मामला शांत करवाया।

इंस्पेक्टर देहली गेट ऋषिपाल सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed