फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: married woman murder for dowry, husband and mother-in-law in police custody

मेरठ: दहेज के लिए 21 साल की विवाहिता से मारपीट, तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप, पुलिस हिरासत में पति-सास

Thu, 14 Apr 2022 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Apr 2022 02:30 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस  पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: married woman murder for dowry, husband and mother-in-law in police custody
मृतका याश्मीन का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में गुरुवार को 21 साल की याश्मीन की मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है की पति दहेज में एक लाख रुपये की मांग करता था। बुधवार रात में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। बाद में पत्नी को तेजाब पिला दिया, जहां अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले में पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुर निवासी याश्मीन (21 साल) पुत्री मेहरदीन की शादी दो साल पहले मेरठ के लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा निवासी मोनिस पुत्र अरीजुदीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेरहमी से मारपीट करते थे। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति आए दिन पत्नी का उत्पीड़न करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : खूनी खेल में बदली 13 साल की लव मैरिज: थप्पड़ के बदले पत्नी को दी मौत, हत्या कर खून से लथपथ चाकू लेकर थाने पहुंचा पति

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया की बुधवार रात में महिला का अपने पति मोनिस से विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने बेरहमी से मारपीट की। महिला ने रात में रोती-बिलखती हालत में अपने मायके में मोबाइल से कॉल की। जिस पर मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि हम आकर समझा देंगे।

मायके पक्ष के लोगों को गुरुवार को मेरठ आना था। लेकिन उससे पहले ही याश्मीन उर्फ चांदनी की मौत हो गई। पति ने खुद अस्पताल में भर्ती कराया, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि याश्मीन ने घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर पता चला तो पति निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है की महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। महिला के मायके पक्ष के लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed