फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Married Nitin Sharma after hiding her religion, threatened to expose her after three months

Meerut: पत्नी को नमाज पढ़ते देख दंग रह गया नितिन शर्मा, दूसरे धर्म की निकली, पूछा तो दी धमकी; जानें पूरा मामला

Fri, 05 Sep 2025 07:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 05 Sep 2025 07:36 PM IST
सार

पीड़ित नितिन शर्मा ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवक ने पत्नी पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Married Nitin Sharma after hiding her religion, threatened to expose her after three months
नितिन शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी युवक ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म छिपाकर शादी की। एक दिन उसने पत्नी व उसकी मां को नमाज पढ़ते देखा तो उसे पता चला। उसके बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 

दादरी निवासी नितिन शर्मा ने एसएसपी ऑफिस पर शुक्रवार को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी नवंबर 2024 में पल्लवपुरम निवासी एक युवती से हुई थी। रिश्ता एक बिचौलिए ने कराया था। बिचौलिए ने पत्नी पक्ष को ब्राह्मण बताया था। पीड़ित के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद से ही महिला अपने मायके में रह रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लगभग तीन महीने बाद पीड़ित परिवार को पता चला कि उसकी पत्नी का नाम असली नहीं है। महिला ने धर्म छिपाकर शादी की है। मामले की जानकारी के बाद उसके व उसके परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने पत्नी व उसके परिजनों का विरोध किया था। इस पर महिला पक्ष ने युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: 18 लाख का कर्ज, 6 बच्चे और काम ठप, परेशान होकर दुकानदार ने कर लिया सुसाइड; फूट-फूटकर रोई पत्नी    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed