फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Marriage ceremonies took place in the same pavilion, 349 couples got married

Meerut: एक ही मंडप में हुए फेरे, पढ़े गए निकाह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 349 जोड़े हुए लाभान्वित

Thu, 23 Nov 2023 09:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Nov 2023 09:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 349 जोड़े लाभान्वित हुए। एक ही मंडप में जहां पंडितों ने फेरे कराए तो मौलवियों ने निकाह भी पढ़े।

विज्ञापन
Meerut: Marriage ceremonies took place in the same pavilion, 349 couples got married
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से गढ़ रोड स्थित विरासत रिसोर्ट हसनपुर कदीम में 174 हिंदू और 175 मुस्लिम समेत 349 जोड़ों का विवाह और निकाह कराया गया। एक ही मंडप में जहां फेरे पड़े वहीं निकाह भी पढ़े गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल सिंह चौहान ने सभी वर-वधु को उनके सुखमय गृहस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सीडीओ नूपुर गोयल, संयुक्त निदेशक समाज कल्याण पीके त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: आधी रात को तीन युवकों से जान बचाकर भागती किशोरी CCTV में हुई कैद, संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अब 15 दिसंबर को पुनः जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कैंप प्रस्तावित है। इच्छुक व पात्र व्यक्ति योजना की वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

योजना में प्रत्येक जोड़े पर 51000 रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। युवती के बैंक खाते में 35000 रुपये ओर 10000 रुपये की विवाह संस्कार के लिए आवश्यक गृह उपयोगी सामग्री दी जाएगी। इसके अलावा 6000 रुपये विवाह कार्यक्रम आयोजन पर व्यय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed