फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut:low voltage, high temperature, weather will remain like this for the next few days

Meerut News: बिजली ने रुलाया, दिन में चैन न रात को आराम आया, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Wed, 14 Jun 2023 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Jun 2023 11:45 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। भीषण गर्मी ने मंगलवार को जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया वहीं बिजली कटौती के कारण रात में लोग चैन की नींद नहीं सो सके। बुधवार को भी सुबह से गर्म हवाएं चलने लगीं।

विज्ञापन
Meerut:low voltage, high temperature, weather will remain like this for the next few days
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी ने मंगलवार को भी लोगों को बेहाल किया। पारा बढ़कर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं बिजली कटौती के चलते गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढोतरी के साथ 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसी तरह बुधवार को भी सुबह से धूल भरी और गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गईं। तापमान 38 डिग्री बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि गुजरात में उठे बिपरजॉय तूफान के चलते 17 से 19 जून तक गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इसके बाद कुछ राहत की संभावना है। 

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है। गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ ही दिन में चल रही लू भी शहरवासियों को बेहाल कर रही है। मंगलवार सुबह से ही धूल भरी तेज गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। शाम को सूरज ढलने के बाद भी तपिश का असर कम नहीं हुआ। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही के मुताबिक गुजरात समुद्री तट पर उठे बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार है। चक्रवाती तूफान से 17 से 19 जून के बीच में तेज हवा और गरज के साथ वर्षा के आसार बन रहे है। जिस कारण से तापमान में भी छह से आठ डिग्री की गिरावट संभव है।

विज्ञापन

प्रदूषण में भी बढ़ोतरी, 200 के पार पहुंचा एक्यूआई
एनसीआर में चल रही धूल भरी हवा के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। मेरठ का एक्यूआई 216, गाजियाबाद 196, बागपत 256, मुजफ्फरनगर 183 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 217, गंंगानगर 205, पल्लवपुरम 215, दिल्ली रोड 235, बेगमपुल 228 दर्ज किया गया।

बिजली बढ़ती मांग से लोड बढ़ने के कारण लाइनों में फॉल्ट बढ़ गए हैं। इससे बार-बार पाॅवर कट  हो रहा है। इसके अलावा लो वोल्टेज और अघोषित कटौती ने भी जनता का दिन का चैन और रात का आराम छीन लिया है। मंगलवार को जागृति विहार बिजली घर से जुडे इलाकों में पांच घंटे बिजली कटौती हुई। जिसके कारण लोगों के इंवर्टर भी ठप हो गए। 
मंगलवार को दिन निकलते ही बिजली कटौती शुरू हो गई। शहर के जागृति विहार में एलटी लाइन पर केबल बदलने के चलते सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के नौचंदी बिजलीघर क्षेत्र के नेहरूनगर, वैशाली कालोनी, फूलबाग आदि इलाकों में भी दिन भर बिजली कटौती ने जनता का पसीना निकाला। शहर के कंकरखेड़ा, मोदीपुरम बिजली घर से जुड़े कई इलाके लाइन में फॉल्ट होने के कारण बिजली न आने से परेशान रहे। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान, माधवपुरम, मोहकमपुर, मलियाना आदि इलाकों में भी बिजली कटौती हुई। 

20 जून के बाद ही बदले जाएंगे जर्जर तार 
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में 175 करोड़ से जर्जर तार, ट्रांसफार्मर, एलटी केबल, जर्जर खम्भे, 11केवीए की लाइन बदलने का काम होना है। बिजली की कटौती बढ़ने से जनता परेशान है। इसलिए पीवीवीएनएल के चेयरमैन ने निर्देश जारी किया है कि फिलहाल आरआरडीएस से होने वाले कार्य न किए जाएं। 

सांसद बोले, सुचारू करें बिजली आपूर्ति 
बिजली कटौती से परेशान जनता की शिकायतों पर मंगलवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने  विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र बहादुर को अपने आवास पर बुलाया। साथ ही बिजली आपूर्ति पर जानकारी ली। सांसद ने कहा कि गर्मी में बिजली की कटौती न की जाए। लाइन पर होने वाले फॉल्ट तत्काल ठीक कराए जाएं। सांसद ने कहा कि देहात से बिजली की लाइनों में खराबी की अधिक शिकायतें आ रही हैं। जनता को किसी भी कीमत पर परेशान न किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed