{"_id":"604fb3b147229c1dd15ad534","slug":"meerut-lover-couple-consumed-poison-in-hotel-in-shastri-nagar-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : शास्त्रीनगर में होटल में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : शास्त्रीनगर में होटल में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर
Tue, 16 Mar 2021 12:51 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के शास्त्री नगर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जिसमें प्रेमिका की मौत हो गई। जानकारी लगते ही मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर प्रेमी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मूल रूप से सोनीपत निवासी मोनू सामी (21) पुत्र सुल्तान काम मेरठ में ननिहाल है। मोनू का लिसाड़ी गेट जाकिर कॉलोनी निवासी सुमाइला (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक शाम करीब 6 बजे शास्त्री नगर स्थित पीवीएस मॉल के समीप मंगमैन होटल में दोनों ने एक कमरा बुक कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों ने सल्फास खा लिया है। जिसमें सुमाइला की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी लगने पर इस्पेक्टर मेडिकल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर लड़की को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के परिजनों का पता लगाया और उनको इस घटना की जानकारी दी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि युवती के शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है।
होटल के कमरे की भी तलाशी ली जा रही है। सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। दोनों ने जहर खाया है व क्या कारण रहा। इसका पता लगाने का प्रयास चल रहा है। युवक के ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।