फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Liquor was being made under the guise of chicken farm, police busted, one arrested

मेरठ : मुर्गी फार्म की आड़ में बन रही थी शराब, पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक को दबोचा

Tue, 13 Apr 2021 12:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Apr 2021 12:14 AM IST
सार

  • - गाजियाबाद पुलिस ने परतापुर पुलिस के साथ छापेमारी कर एक को दबोचा
  • - आरोपी का भाई मौके से हो गया फरार, पांच लाख रूपये कीमत की है शराब और बीयर
  • - पंचायत चुनाव के लिए सप्लाई की जानी थी शराब, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
Meerut: Liquor was being made under the guise of chicken farm, police busted, one arrested
अवैध शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव के लिए मेरठ के परतापुर में गगोल रोड पर कताई मिल चौकी के पास मुर्गी फार्म में शराब तैयार की जा रही थी। गाजियाबाद पुलिस के साथ परतापुर पुलिस ने छापेमारी करते हुए पांच लाख रूपये कीमत की शराब को बरामद किया है। इसके साथ एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसका भाई मौके से फरार होने में कामयाब रहा। गाजियाबाद पुलिस शराब और आरोपी को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन


गाजियाबाद की सिहानी गेट पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गगोल रोड पर मुर्गी फार्म में शराब तैयार की जा रही थी। गाजियाबाद पुलिस आबकारी टीम के साथ परतापुर पुलिस को साथ लेकर गगोल रोड पहुंची। यहां पुलिस ने गौतम निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसका भाई रवि मौके से फरार होने में कामयाब रहा। यहां से पुलिस ने ढाई सौ पेटी शराब व बीयर की मिलाकर बरामद की है। 
विज्ञापन

आरोपी गौतम ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि पंचायत चुनाव को लेकर उनको गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में शराब की सप्लाई करनी थी। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली खान का कहना है कि गाजियाबाद के आरोपी रहने वाले है, वहां की पुलिस को इनपुट मिला था, जिसके बाद शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। यह कुछ दिनों से शराब बनाकर सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर चल रहा था धंधा , पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाह की बात है कि जिस जगह गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वहां से दो सौ मीटर दूरी पर कताई मिल पुलिस चौकी है, जहां पर शराब बनाई जा रही थी। इसके बावजूद इसके न तो यहां की पुलिस चौकी इंचार्ज को भनक लगी।

पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी उजागर हो रही है। जबकि सरकार के साफ निर्देश है कि पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध रूप से शराब बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद खूब धड़ल्ले से पुलिस की नाक के नीचे शराब बन रही है। 
 
शराब बांटने वालों पर रखी जाए कड़ी नजर : मंडलायुक्त
मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब के प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई प्रत्याशी, समर्थक या किसी दल का नेता वोटरों को शराब बांटे तो उस पर कड़ी कार्रवाई कराई जाए। ऐसे लोगों पर लगातार कड़ी नजर रखी जाए।

उप आबकारी आयुक्त (मेरठ प्रभार) आरके शर्मा ने बताया कि इस माह अब तक मंडल में 81 अभियोग पंजीकृत किए गए। 6382 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद कर 25 वाहन सीज किए गए हैं। 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए  बागपत के निवाड़ा और गौरीपुर, गाजियाबाद के दुहाई और डासना, गौतमबुद्धनगर के सिरसा और दादरी में पांच चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इस दौरान सभी जिला आबकारी अधिकारी शामिल रहे। संचालन अपर आयुक्त मेधा रूपम ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed