{"_id":"66bd7c8462ea0ab8730fca44","slug":"meerut-lintel-collapsed-on-the-family-sleeping-in-the-room-six-injured-woman-died-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कमरे में सोए परिवार पर भरभराकर गिरा लिंटर, दंपती व चार बच्चे दबने से घायल, महिला की अस्पताल में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कमरे में सोए परिवार पर भरभराकर गिरा लिंटर, दंपती व चार बच्चे दबने से घायल, महिला की अस्पताल में माैत
Thu, 15 Aug 2024 09:26 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 15 Aug 2024 09:26 AM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की माैत हो गई। यहां कमरे में सोए परिवार के ऊपर लिंटर गिर पड़ा। इसमें परिवार के छह सदस्य दब गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने सभी घायलों को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की माैत हो गई।
विज्ञापन
कमरे की छत का पड़ा मलबा।
- फोटो : Samvad
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार को खड़ाैली गांव में कमरे के भीतर सोए परिवार के ऊपर लिंटर गिर पड़ा। इससे दंपती और उसके चार बच्चे नीचे दब गए। धमाका होने पर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दाैड़े और परिवार को बाहर निकलवाया व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की उपचार के दाैरान माैत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में सुशील अपने परिवार के साथ रहता है। सुशील की गांव में ही टेलर की दुकान है। बुधवार देर रात सुशील अपनी पत्नी नीलम व चार बच्चों के साथ कमरे में सोया हुआ था। इसी दाैरान कमरे का लिंटर गिर गया।
विज्ञापन
लिंटर गिरने से महिला व बच्चे उसके नीचे दब गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह मलबा हटाकर महिला व बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को प्यारेलाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां रात में ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन