फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Lift broke down in the hospital, mother died due to neck getting stuck, delivery took place day before

Meerut: अस्पताल में लिफ्ट टूटकर गिरी, गर्दन फंसने से जच्चा की मौत, जन्म के कुछ घंटे बाद ही बेटी ने खो दी मां

Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
सार

अस्पताल में जैसे ही लिफ्ट टूटकर गिरी, ऐसा लगा मानो धमाका हो गया हो। तकनीकी टीम ने आकर लिफ्ट में फंसे लोगों को निकाला। तीन लोग घायल हुए हैं। इस दौरान परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Meerut: Lift broke down in the hospital, mother died due to neck getting stuck, delivery took place day before
अपने पति के साथ करिश्मा की फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ चुंगी पर कैपिटल हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को अचानक लिफ्ट टूटने से जच्चा की मौत हो गई, जबकि वार्ड ब्वॉय समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos

Meerut: Lift broke down in the hospital, mother died due to neck getting stuck, delivery took place day before
अस्पताल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कैपिटल हॉस्पिटल में किठौर क्षेत्र के बहरोड़ा गांव निवासी करिश्मा (30) को बृहस्पतिवार सुबह कैपटल अस्पताल लाया गया था।  यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद बच्ची को नीचे नर्सरी में शिफ्ट कर दिया गया था। करिश्मा को भी नीचे ले जाया जा रहा था। अचानक ही लिफ्ट टूट गई और धड़ाम से नीचे आ गिरी। एक झटके से करिश्मा गिरी और उसकी गर्दन फंस गई। लिफ्ट टूटी तो जोर का धमाका सा हुआ, जिसके बाद लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। लिफ्ट में फंसे लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। इसके बाद अस्पताल की टेक्निकल टीम मौके पर आ गई। कुछ देर में लिफ्ट में फंसे लोगों को निकाल लिया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो करिश्मा की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य लोगों को भर्ती किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Lift broke down in the hospital, mother died due to neck getting stuck, delivery took place day before
अस्पताल की टूटी लिफ्ट देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा के परिजनों को जब यह पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल के शीशे और बेड तोड़ दिया। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना था कि सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अस्पताल से सभी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।



 
विज्ञापन

Meerut: Lift broke down in the hospital, mother died due to neck getting stuck, delivery took place day before
अस्पताल के अंदर जांच करती पुलिस और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ये बोले सीएमओ
सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया ने बताया कि बच्ची संतोष अस्पताल में सुरक्षित है। हादसे के बाद महिला को आनंद अस्पताल भेजा गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल को सील कर दिया है। उसमें भर्ती 15 मरीजों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वैसे कैपिटल अस्पताल के मानक पूरे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed