फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Learned to make weapons from YouTube, then set up a pistol factory

Meerut: यूट्यूब से हथियार बनाना सीखा, खड़ी कर डाली तमंचे की फैक्टरी, निकाय चुनाव में खपाने की थी तैयारी

Mon, 05 Dec 2022 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Dec 2022 03:14 PM IST
सार

मेरठ में निकाय चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। यहां पुलिस ने लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से बने व अधबने तमंचे भारी संख्या में बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Learned to make weapons from YouTube, then set up a pistol factory
मौके से बरामद सामान व गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के दो युवकों ने यूट्यूब सहित अन्य सोशल साइटों पर वीडियो देखकर ही हथियार बनाना सीख लिया। इसके बाद उन्हाेंने लिसाड़ीगेट में घर पर ही तमंचे की फैक्टरी खड़ी कर दी। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से काफी संख्या में हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए। इस मामले में आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। इसके साथ ही तमंचा खरीदने वालों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि टीपीनगर पुलिस शनिवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नौशाद निवासी रशीद नगर और करीमुद्दीन निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ीगेट को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने तमंचा फैक्टरी के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने समर गार्डन स्थित करीमुद्दीन के घर छापा मारा। पुलिस ने कई बने-अधबने तमंचों के अलावा कई औजार बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election: दोपहर 1 बजे तक 33.2 प्रतिशत हुआ मतदान, भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

हथियार बनाने और तस्करी में शामिल लोगों की बनेगी सूची
आईजी ने बताया कि पिछले 10 साल से अवैध रूप से हथियार बनाने और इनकी तस्करी में शामिल आरोपियों की सूची बनाई जाएगी। इसमें जेल जाने वाले और जमानत पर छूटकर आए लोगों का अलग से रिकार्ड रखा जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि अब ऐसे अपराधी क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों के बीच अवैध हथियारोें से जुड़े अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निकाय चुनाव में हथियार खपाने की थी तैयारी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोशल साइट पर वीडियो देखकर हथियार बनाना सीखा है। इसके बाद अपने घर में ही हथियार बनाने की फैक्टरी शुरू की थी। उनकी मंशा थी कि निकाय चुनाव के दौरान अधिक से अधिक हथियार सप्लाई किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed