फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Lawyers created chaos in Collectorate, beat up Joint Magistrate gunner

Meerut: वकीलों ने कलेक्ट्रेट में की अराजकता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर को पीटा, जबरन बंद कराए ऑफिस

Wed, 30 Aug 2023 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों ने शामली बागपत मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। वहीं मेरठ में वकीलों ने जमकर अराजकता की है। यहां जबरन ऑफिस बंद कराए तो पुलिस के साथ अभद्रता भी की गई।

विज्ञापन
Meerut: Lawyers created chaos in Collectorate, beat up Joint Magistrate gunner
मौके पर पहुंचे एएसपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज अपने चेंबर बंद करके धरना प्रदर्शन किया। मेरठ में बुधवार को बड़ी संख्या में मेरठ कचहरी से अधिवक्ता आईजी ऑफिस पहुंचे। आईजी ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और क्यूआरटी मौके पर तैनात की गई। इसके बाद हापुड़ में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग का ज्ञापन वकीलों से लेकर आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद वकील कचहरी लौट गए। 
विज्ञापन

 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर को पीटा  
आईजी के आश्वासन के बाद वकील कचहरी लौट गए। कुछ देर बाद वापस लौटे वकील कचहरी में जाकर नारेबाजी करने लगे। वकीलों का एक गुट डीएम ऑफिस पहुंचा जहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर तरुण के साथ मारपीट की दी गई। इस दाैरान कई दूसरे पुलिस कर्मियों के साथ भी की अभद्रता। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर गेट बंद करने का प्रयास किया। जबरन ऑफिस बंद करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर एसएसपी, एसपी सिटी,  सिविल लाइन समेत कई थानों की फोर्स कलेक्ट्रेट बुलाई गई है। फिलहाल डीएम ऑफिस में  एसएसपी और डीएम की बैठक चल रही है। मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed