फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Junior medical doctors beat up Kithor MLA staff, one suspended

मेरठ: मेडिकल के जूनियर डॉक्टरों ने किठौर विधायक के स्टाफ को पीटा, बनाया बंधक, एक निलंबित

Sat, 11 Dec 2021 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Dec 2021 12:41 PM IST
सार

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Junior medical doctors beat up Kithor MLA staff, one suspended
मेडिकल कॉलेज का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम जूनियर डॉक्टरों ने भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी के कर्मचारी शैलेंद्र शर्मा को सर्जरी वार्ड में बंधक बनाकर पीटा। घायल शैलेन्द्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह अपने ताऊ का पता लेने गए थे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने जूनियर डॉक्टर अंकित को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गढ़ रोड के मऊखास निवासी मुकेश चंद का मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के प्रथम तल पर सर्जरी वार्ड में कैंसर का इलाज चल रहा है। शुक्रवार शाम उनका भतीजे शैलेंद्र शर्मा अपने भाई निशांत के साथ उन्हें देखने पहुंचे।  
विज्ञापन


ताऊ मुकेश को दर्द से तड़पते देख शैलेंद्र ने इलाज कर रहे जूनियर डॉक्टर अंकित और अजहर से दवाई  देने के लिये कहा। आरोप है कि इस पर दोनों जूनियर डॉक्टर भड़क गए और अपने साथियों को बुला शैलेन्द्र को कमरे में बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतरनाक: मेरठ शहर में 21 ब्लैक स्पॉट, तीन महीने में 150 लोगों की मौत, इन स्थानों पर है बड़ा खतरा

निशांत ने परिजनों को फोन किया तो मामला विधायक सत्यवीर त्यागी तक पहुंचा। विधायक ने एसएसपी से फोन पर बात की तो सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को भर्ती कराया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

आधा घंटे तक हंगामा, बचाव के लिए चिल्लाते रहे लोग
मेडिकल कॉलेज में 30 मिनट तक जूनियर डॉक्टरों ने अराजकता की। भाजपा विधायक का नाम सुनते ही जूनियर डॉक्टर आगबबूला हो गए। जूनियर डॉक्टर मारपीट करते रहे और तीमारदार चिल्लाते रहे। जूनियर डॉक्टरों की पिटाई से घायल शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसने कहा कि वह भाजपा विधायक के यहां से आया है तो डॉक्टरों ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसका भाई निशांत व बीमार ताऊ बाहर से चिल्ला रहे थे, इसके बावजूद डॉक्टरों ने उसे नहीं छोड़ा।

करीब 30 मिनट की बवाल रहा। निशांत ने बताया कि जूनियर डॉक्टर बार-बार कहते थे कि सरकार की नौकरी करते हैं, तुम्हारी नहीं। सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार भी कह रहे थे कि लोग डॉक्टरों को भगवान कहते है और तुम लोग गुंडों की तरह पीट रहेे हो। देर रात तक पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। शिकायती पत्र देने के बावजूद भी पुलिस ने देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

अजहर से हुआ था विवाद 
पीड़ित ने बताया है कि उसका विवाद जूनियर डॉक्टर अजहर से हुआ था। अजहर ने उसके साथ खूब गाली गलौज की और अपने साथियों को बुलाकर पीटा। अंकित पर मेडिकल प्रशासन ने कार्रवाई कर दी, जबकि अजहर को देर रात तक बचाने का प्रयास चलता रहा।

इस मामले में घाय ल शैलेंद्र शर्मा और अन्य लोगों के मेडिकल पुलिस ने बयान लिए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की है, रिपोर्ट दर्ज करेंगे। मेडिकल अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी  

जूनियर डॉक्टरों ने शैलेंद्र शर्मा को बंधक बनाकर पीटा है। वह मेरा कर्मचारी है और भाजपा कार्यकर्ता भी है। जिन डॉक्टरों ने मारपीट की है, उनकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। -सत्यवीर त्यागी, विधायक किठौर 

आरोपों के आधार पर जूनियर डॉक्टर अंकित को निलंबित किया गया है। अन्य जूनियर डॉक्टरों की भूमिका की जांच होगी। घायल शैलेंद शर्मा से भी बात करेंगे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी।   -डॉ. धीरज बालियान, चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed