{"_id":"60ae97b39546ab4bab5cabe8","slug":"meerut-jila-panchayat-member-arun-chaudhary-wanted-of-the-deadly-attack-joined-bjp-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: जानलेवा हमले का वांछित जिपं सदस्य अरुण चौधरी ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: जानलेवा हमले का वांछित जिपं सदस्य अरुण चौधरी ने थामा भाजपा का दामन
Thu, 27 May 2021 12:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 May 2021 12:17 AM IST
सार
इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी व उसके दोस्त ईशु ने भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत सिंह पर जानलेवा हमला किया था, जिसका मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
मेरठ: हाथ पिस्टल लेकर भागता जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में जानलेवा हमले के वांछित जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। बागपत रोड स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर अरुण को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक दिनेश खटीक समेत अन्य नेता मौजूद रहे। अरुण पर मुकदमा दर्ज होते ही भाजपा नेताओं ने उसे संरक्षण में ले लिया था।
विज्ञापन
इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी ने 10 मई को भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत पर हमला किया था। वह हाथ में पिस्टल लेकर उसके पीछे दौड़ रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित ने अरुण चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होते ही भाजपा नेताओं ने अरुण पर डोरे डालने शुरू कर दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अरुण से वोट लेना भाजपा नेताओं के सामने चुनौती थी, क्योंकि अरुण बसपा समर्थित था। अरुण भाजपा नेताओं के पास छिपा था। अमर उजाला ने ‘अब अरुण भाजपा में शामिल हो सकते हैं’ शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी। बुधवार को अरुण भाजपा में शामिल हो भी गए और पुलिस को खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन
कुर्की वारंट की तैयारी
अरुण का गिरफ्तारी वारंट पुलिस ने लिया हुआ है। अब कुर्की वारंट भी लेने की तैयारी है। सवाल उठता है कि वांटेड की वोट कैसे डलेगी या फिर सपा सरकार की तरह भाजपा वांटेड की वोट डलवाने में कामयाब होगी। क्योंकि सपा सरकार में भी जेल में बंद योगेश भदौड़ा की वांटेड पत्नी सुमन की वोट भी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में डलवाई गई थी।
चुनावी मुकदमा है
ये चुनावी मुकदमे हैं, अगर 307 का मुकदमा दर्ज है तो पुलिस इसकी जांच करेगी। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
पुलिस कार्रवाई करेगी
नामजद जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी किसी पार्टी में शामिल हुआ है। इसकी पुलिस को जानकारी नहीं है। आईपीसी के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी। नामजद आरोपी किस पार्टी में है, इससे पुलिस का कोई लेना देना नहीं है। - अजय साहनी, एसएसपी