फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is the most polluted in NCR, cold also increased... mercury 9 degrees

सांसों पर संकट: एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, ठंड ने भी दिखाए तेवर, पारा 9 डिग्री तक पहुंचा

Fri, 24 Nov 2023 11:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Nov 2023 11:11 AM IST
सार

Meerut News : देश के 245 शहरों की सूची में बृहस्तिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 395 दर्ज किया गया। शहर में पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा।

विज्ञापन
Meerut is the most polluted in NCR, cold also increased... mercury 9 degrees
प्रदूषण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बृहस्पतिवार को मेरठ देश में तीसरे नंबर पर प्रदूषित शहर रहा। एनसीआर में पहले नंबर पर है। एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। इसके साथ ही ठंड ने भी अपने असर को दिखाना शुरू कर दिया है। रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ रही रही है। बुधवार की रात इस सीजन में सबसे कम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पिछले पांच दिन से मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर पर चल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी देश के 245 शहरों की सूची में बृहस्तिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 395 दर्ज किया गया। शहर में पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 413 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा जयभीमनगर में 347, गंगानगर में 398, बेगमपुल में 388, दिल्ली रोड में 396 एक्यूआई दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम धीरे-धीरे शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 25 नवंबर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26-27 नवंबर को उत्तर पश्चिमी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा और पश्चिमी उत्तर प्रदेशा के जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed