फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Inspector Munesh, who was shot by miscreants, discharged from the hospital

Meerut: गोली लगने से घायल हुए दरोगा मुनेश को अस्पताल से मिली छुट्टी, सात घंटे चली थी सर्जरी

Wed, 31 Jan 2024 10:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jan 2024 10:50 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने की हाईवे चौकी प्रभारी और बाह निवासी दरोगा मुनेश सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हाईवे पर कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने के दौरान उन्हें गोली मारकर बदमाश फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Meerut: Inspector Munesh, who was shot by miscreants, discharged from the hospital
चौकी इंचार्ज मुनेश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने की हाईवे चौकी प्रभारी और बाह निवासी दरोगा मुनेश सिंह (50) को कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने 23 जनवरी को सीने में गोली मार दी थी। गाजियाबाद के निजी हॉस्पिटल में 7 घंटे चली सर्जरी के दौरान दरोगा के सीने में फंसी गोली को निकाला गया था। 4 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था। मंगलवार को हालत में सुधार होने पर दरोगा को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

दरोगा की हालत में सुधार होने और अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली है। दरोगा के बेटे अंकित और भाई वीरेंद्र ने बताया कि ईश्वर की कृपा से उनकी जान बच गई। चित्राहाट के बली का पुरा (मलियाखेड़ा) गांव के दीवान सिंह के बेटे मुनेश सिंह मेरठ के कंकरखेडा थाने की हाईवे चौकी पर बतौर प्रभारी तैनात हैं।

विज्ञापन


हाईवे स्थित एचआर गार्डन मंडप के बाहर से 23 जनवरी की रात खुर्जा के सोनू सैनी की कार लूटकर बदमाश भागे थे। कार में लगे जीपीएस की मदद से बदमाशों का पीछा कर रहे दरोगा मुनेश सिंह सीने में गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed