फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Inspector caught red handed for taking bribe of Rs 10,000, taken to police station like a criminal

Meerut: 10 हजार रुपये रिश्वत लेने रंगेहाथ धरा दरोगा, अपराधी की तरह थाने ले जाया गया, गिड़गिड़ाते हुए बोला...

Thu, 05 Dec 2024 09:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Dec 2024 09:29 PM IST
सार

चौकी प्रभारी विजयपाल ने मारपीट के आरोपी को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी थी। एंटी करप्शन की टीम सोनू के साथ मवाना पहुंची। यहां पाउडर लगे नोट सोनू को दिए। इसके बाद दरोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।  

विज्ञापन
Meerut: Inspector caught red handed for taking bribe of Rs 10,000, taken to police station like a criminal
रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम चौकी प्रभारी को इंचौली थाने ले गई और पूछताछ की। युवक को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में दरोगा आरोपी को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दे रहा था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी नौशाद पुत्र वहीद ने 15 अक्तूबर 2024 को थाने में समर उर्फ सोनू, अमान, शाबाज व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका पुत्र अयान बाइक से अपने मामा के घर जा रहा था। आरोपियों ने रास्ते में आयान को घेर लिया। उन्होंने कहीं जाने के लिए जबरन बाइक मांगी। बाइक देने से मना करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घसीटते हुए उसे बेकरी में ले गए। तीन घंटे बेकरी में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान अयान की जेब से 6500 रुपये भी गिर गए। अयान गंभीर अवस्था में बेकरी में पड़ा मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी सोनू को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोप है कि इसके बाद दरोगा सोनू को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दे रहा था। सोनू ने एंटी करप्शन थाने में बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल के खिलाफ शिकायत की थी। बृहस्पतिवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम सोनू के साथ मवाना पहुंची। यहां पाउडर लगे नोट सोनू को दिए। सोनू ने जैसे ही बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह को 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत के थमाए, तभी टीम ने धर दबोचा। एंटी करप्शन की टीम प्रभारी अंजू भदौरिया ने बताया कि इंचौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद भी दरोगा बोला, मैं बेकसूर हूं, छोड़ दो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed