Meerut: मैं बात नहीं करता, गोली मारकर काम तमाम करता हूं! शख्स ने आईफोन मांगा, फिर शोरूम स्टाफ को दी धमकी
मेरठ के पल्लवपुरम के चौहान मार्केट में ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने मोबाइल स्टोर के स्टॉफ के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दे डाली। इससे स्टाफ दहशत में आ गया। वहीं यह घटना कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक ने पुलिस से गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के पल्लवपुरम निवासी मोबाइल स्टोर के मालिक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति पर दुकान में घुसकर स्टॉफ के साथ गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकान मालिक ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
पल्लवपुरम निवासी सरदार गुरुशरण ने बताया कि उनकी पल्लव टावर में बिट्टू जनरल स्टोर व चौहान मार्केट में बिट्टू मोबाइल स्टोर के नाम से दुकान है। बताया कि शनिवार को वह अपने भाई के साथ मेरठ से बाहर गए थे। इस दौरान दुकान पर स्टॉफ मौजूद था।
आरोप है कि चौहान मार्केट में ब्यूटी पार्लर करने वाली संचालिका के पति उनके बिट्टू मोबाइल स्टोर पर पहुंचे और स्टॉफ व उपभोक्ताओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
स्टॉफ ने दुकान मालिक के बाहर होने की बात कही और अन्य दिन आने के लिए उक्त व्यक्ति से कहा लेकिन आरोपी ने स्टॉफ को ही धमका डाला। कहा कि मैं बात नहीं करता, केवल गोलियां मारकर परिवार खत्म करता हूं।
यह भी पढ़ें: कालाबाजारी: सो गए पहरेदार, मनमर्जी से राशन बांट रहे कोटेदार, लोगों को समय पर नहीं मिल रहा गेहूं और चावल
आरोपी यहीं नहीं रुका और आगे कहा कि मेरी पिस्टल में छह गोली हैं और स्टाफ पांच लोगों का है, तुम्हारे लिए पांच गोली काफी हैं। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद से ही स्टाफ में दहशत का माहौल है। दुकान मालिक गुरुशरण के पहुंचने पर स्टाफ ने उन्हें जानकारी दी।
इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।