मेरठ में शौहर ने पहले पत्नी को दिया तीन तलाक फिर बनाया हलाला का दबाव, पंचायत में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी दो साल पहले लिसाड़ीगेट निवासी युवक से हुई थी। बताया जाता है कि 7 जुलाई को युवक ने फिर एक बार पत्नी से मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। युवती मायके पहुंची और पूरी घटना बताई। मामला रिश्तेदारी तक पहुंचा तो दोनों तरफ से कुछ लोगों ने स्थिति संभालने की कोशिश की।
रविवार को कुछ लोगों को लेकर युवक अपनी ससुराल पहुंच गया। उसने पत्नी से दोबारा शादी करने की बात कही। इससे पहले कि युवती के परिजन कुछ निर्णय ले पाते, युवक ने अपनी पत्नी का छोटे भाई के साथ हलाला कराने की शर्त रख दी।
इसके बाद मामला तूल पकड़ता चला गया। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा, नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ता देख पड़ोसियों ने युवक व उसके परिजनों को वहां से भेज दिया। युवती के परिजन थाने पहुंचे और युवक व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।