{"_id":"670d419426b61195280f024e","slug":"meerut-husband-called-his-friend-then-gangraped-made-a-nude-video-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति ने दोस्त को बुलाया, फिर दोनों ने लूटी इज्जत, न्यूड वीडियो बनाकर बोला अब तो देगी दहेज के पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति ने दोस्त को बुलाया, फिर दोनों ने लूटी इज्जत, न्यूड वीडियो बनाकर बोला अब तो देगी दहेज के पांच लाख
Mon, 14 Oct 2024 09:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
meerut
meerut
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:37 PM IST
सार
मेरठ में सामने आए इस सनसनीखेज मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। ब्रह्मपुरी एएसपी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीपीनगर क्षेत्र की महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पति ने पीड़िता को बैट से पीटकर घर से निकाल दिया है। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर अब ब्रह्मपुरी एएसपी अंतरिक्ष जैन मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति लोडिंग वैन चलाता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। वे उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि तीन दिन पहले उसके पति ने अपने एक दोस्त को घर पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि पति और उसके दोस्त ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी दी गई। पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। उधर, एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में ब्रह्मपुरी एएसपी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।