फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hundreds of students sit on strike in IIMT University, ruckus, students angry at pharmacy back

Meerut: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में धरना देकर बैठे सैकड़ों छात्र, हंगामा, फार्मेसी बैक आने पर गुस्साए स्टूडेंट्स

Thu, 03 Nov 2022 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Nov 2022 04:15 PM IST
सार

छात्रों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने बुरा बर्ताव करते हुए कहा कि अगर सब को पास कर दिया जाएगा तो झाड़ू कौन लगाएगा, जिस पर छात्र और भड़क गए और ऑफिस से बाहर आ गए।

विज्ञापन
Meerut: Hundreds of students sit on strike in IIMT University, ruckus, students angry at pharmacy back
धरना प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में बीफार्मा और डीफार्मा के सैकड़ों छात्रों की परीक्षा में बैक आ गई, जिससे नाराज छात्रों हंगामा कर दिया। छात्र यूनिवर्सिटी के अंदर धरना देकर बैठ गए छात्रों का हंगामा बढ़ते देख यूनिवर्सिटी गेट बंद कर दिया गया वहीं, पुलिस बुला ली गई। 

विज्ञापन


गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के डीफार्मा, बीफार्मा विभाग के द्वितीय वर्ष के करीब 300 छात्रों की कई विषयों की परीक्षा में बैक आई है। एक साथ सैकड़ों छात्रों की बैक को लेकर छात्रों ने बृहस्पतिवार सुबह से हंगामा शुरू कर दिया देखते-देखते छात्र धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ते देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य गेट को बंद कर दिया। जिसको लेकर छात्र उग्र हो गए। दोपहर के समय छात्रों का एक ग्रुप विभागाध्यक्ष से मिला।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने बुरा बर्ताव करते हुए कहा कि अगर सब को पास कर दिया जाएगा तो झाड़ू कौन लगाएगा, जिस पर छात्र और भड़क गए और ऑफिस से बाहर आ गए। छात्र फिर से हंगामा करने लगे। इस बीच कुछ छात्र नेता भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर गंगानगर थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस भी छात्रों को समझाने में लगी रही परंतु वह नहीं माने। विश्वविद्यालय में शाम तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी, जल्द  होगी अपील पर सुनवाई

दो दिन पहले दी थी एप्लीकेशन
छात्रों के अनुसार कुछ समय पहले रिजल्ट आया था। जिसमें सैकड़ों बच्चों की बैक लगी हुई थी। सभी बच्चों ने बैक क्लियर करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा था। छात्रों का आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने एप्लीकेशन पर कोई एक्शन अभी तक नहीं लिया। जिससे छात्रों का भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है।

जिन छात्रों को डाउट वह अपनी कॉपी दोबारा देख ले
इस मामले में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि छात्रों का धरना खत्म हो गया है। सुबह भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनसे कहा गया था कि जिन छात्रों को डाउट है वह अपनी एग्जाम कॉपी देख ले। अगर कहीं मिस्टेक है तो उसे सही कर दिया जाएगा। कुछ छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी के अंदर आकर उन्हें भड़काया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed