{"_id":"66ce0cbfcaf640112503b0e0","slug":"meerut-hotel-chrome-owner-gaurav-narang-sued-for-grabbing-forest-department-land-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: होटल क्रोम के मालिक गौरव नारंग पर वन विभाग की जमीन कब्जाने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: होटल क्रोम के मालिक गौरव नारंग पर वन विभाग की जमीन कब्जाने का मुकदमा
Tue, 27 Aug 2024 10:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:59 PM IST
सार
वन विभाग की जमीन कब्जाने के आरोप में होटल क्रोम के मालिक गौरव नारंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह दूसरा मौका है, जब नारंग पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम के मालिक गौरव नारंग पर वन विभाग की जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को वन विभाग के दरोगा ने परतापुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार ने बताया कि वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी होटल मालिक के खिलाफ जमीन पर कब्जे को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
वन दरोगा विश्वनाथ सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रोम होटल के बराबर में वन विभाग की जमीन खसरा नंबर 424 व 426 है। आरोप है कि होटल मालिक गौरव नारंग इस जमीन पर स्क्रैप का कार्य करके कब्जा करना चाहते हैं। दो दिन पूर्व होटल मालिक ने वन विभाग की जमीन पर रोड़ी व डस्ट डाल दिया और विरोध करने पर अभद्रता की। इस मामले में डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि वन विभाग की जमीन पर कब्जे के मामले में कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर थाना पुलिस का कहना है कि वन विभाग की जमीन पर होटल मालिक के खिलाफ पहले भी कब्जा करने का आरोप है। शिकायत पर प्रशासन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया है।