फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Honeybee attack at Circuit House; a young man collapses after being stung dozens of times, admitted to

मेरठ: सर्किट हाउस में मधुमक्खियों का हमला, दर्जनों डंक लगने पर बेहोश हेाकर गिरा युवक, अस्पताल में भर्ती कराया

Tue, 20 Oct 2026 11:18 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 20 Oct 2026 11:18 AM IST
सार

सर्किट हाउस में दोपहर के समय अराजक तत्वों ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। इसके बाद वे आक्रामक हो गईं और आते-जाते लोगों पर हमला कर दिया। अनुभव नाम का युवक शिकार हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Honeybee attack at Circuit House; a young man collapses after being stung dozens of times, admitted to
मधुमक्खियों के हमले से परेशान युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में सोमवार दोपहर मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। कुछ अराजक तत्वों द्वारा छत्ते से छेड़छाड़ किए जाने के बाद मधुमक्खियां बेहद आक्रामक हो गईं और परिसर में मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

इस हमले में नगला भट्टू निवासी युवक अनुभव को मधुमक्खियों ने शरीर पर कई जगह डंक मार दिए, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सर्किट हाउस परिसर में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं और कुछ स्कूली छात्र भी वहां घूमने आए थे। इसी दौरान एक युवक ने परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ कर दी। छत्ते में हलचल होते ही मधुमक्खियों का झुंड बाहर निकला और आसपास मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने सुरक्षित स्थानों में छिपकर जान बचाई, जबकि कई लोग डंक लगने से घायल हो गए।
 
विज्ञापन

साहिल व उन्नति भी हुए घायल, आरोपियों की तलाश शुरू
इस हमले की चपेट में आने से नगला भट्टू निवासी अनुभव की हालत ज्यादा बिगड़ गई और वह डंक के असर से बेहोश हो गया। वहीं दूसरी ओर, परिसर में मौजूद साहिल कुशवाह व उन्नति को भी मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे वे जख्मी हो गए। घटना के बाद छत्ते से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस घटना के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
 

मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय में भी कर चुकी हैं हमला
शहर में मधुमक्खियों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व यह झुंड मेडिकल कॉलेज व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में भी लोगों पर हमला कर चुके है। महज चार दिन पहले मेडिकल कॉलेज के कुछ चिकित्सक जब सड़क पर टहल रहे थे तब मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में भी मधुमक्खियों के हमले में कई लोग जख्मी हो चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

ये भी देखें...
मेरठ का मौसम: दशहरे पर दिनभर गर्म रहेगा मौसम, रात में रावण दहन के समय होगी ठंडक, गिरेगा पारा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed