फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: History-sheeter Ankit Bhati committed suicide by shooting himself

Meerut: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 03 Sep 2023 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Sep 2023 03:09 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार देर रात 2 बजे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वारदात के वक्त अन्य परिजन घर में ही सोए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक पर कई मुकदमे दर्ज थे।

विज्ञापन
Meerut: History-sheeter Ankit Bhati committed suicide by shooting himself
हिस्ट्रीशीटर अंकित भाटी- File Photo - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में पूठा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित भाटी( 25) पुत्र प्रसारी लाल ने शनिवार देर रात 2 बजे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात लगभग दो बजे घर के लोग सो रहे थे, तभी उसने जान दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। अंकित भाटी टीपीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर टीपीनगर थाना सहित अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Accident: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को रोडवेज बस ने कुचला, 20 मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के वक्त घर में मां, पिता सहित पूरा परिवार मौजूद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

टीपी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि अंकित भाटी ने खुद अपने तमंचे से गोली मारकर जान दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।  

थाने का हिस्ट्रीशीटर था अंकित भाटी
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में अंकित भाटी टीपी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बनाया गया था। उस पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे। जिसमें गुंडा एक्ट, चोरी अवैध तमंचा, मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed