Meerut: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मेरठ के टीपीनगर में हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार देर रात 2 बजे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वारदात के वक्त अन्य परिजन घर में ही सोए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक पर कई मुकदमे दर्ज थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में पूठा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित भाटी( 25) पुत्र प्रसारी लाल ने शनिवार देर रात 2 बजे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक रात लगभग दो बजे घर के लोग सो रहे थे, तभी उसने जान दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। अंकित भाटी टीपीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर टीपीनगर थाना सहित अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज थे।
यह भी पढ़ें: Accident: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को रोडवेज बस ने कुचला, 20 मीटर तक घसीटा, मौत
वारदात के वक्त घर में मां, पिता सहित पूरा परिवार मौजूद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
टीपी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि अंकित भाटी ने खुद अपने तमंचे से गोली मारकर जान दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।
थाने का हिस्ट्रीशीटर था अंकित भाटी
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में अंकित भाटी टीपी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बनाया गया था। उस पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे। जिसमें गुंडा एक्ट, चोरी अवैध तमंचा, मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं।