फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hindu Jagran Manch uproar in Banbatan, communal tension persists, police guarded

मेरठ: घंटाघर में हिंदू जागरण मंच का हंगामा, सांप्रदायिक तनाव के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Sun, 14 Feb 2021 01:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Feb 2021 01:44 AM IST
सार

- दूसरे पक्ष की युवती की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज होने से बढ़ा आक्रोश
- दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए थे गंभीर आरोप, थाने पर हुआ था हंगामा

विज्ञापन
Meerut: Hindu Jagran Manch uproar in Banbatan, communal tension persists, police guarded
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के घंटाघर थानाक्षेत्र में शनिवार को भी सांप्रदायिक तनाव बरकरार रहा। पुलिस ने दूसरे समुदाय की युवती की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे माहौल और गरमा गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बनबटान में जाकर हंगामा किया। इसके चलते क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया।

विज्ञापन


घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस के पास बनबटान मोहल्ले में दो अलग-अलग समुदाय की दो महिलाएं दुकान चलाती हैं। एक पक्ष ने दूसरे समुदाय की युवती की दुकान पर शरारती तत्वों के खड़े होने की शिकायत पुलिस से की थी। इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौकी इंचार्ज मामले को टरकाते रहे और विवाद बढ़ता गया।
विज्ञापन


गुरुवार को महिला के घर में घुसकर दूसरे समुदाय के युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश कर दी। मामला भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा के पास पहुंचा। कार्रवाई न होने पर शुक्रवार भाजपा नेता कमल दत शर्मा और हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे समुदाय की दुकान चलाने वाली युवती और चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में केस पंजीकृत किया गया। इस मामले में दुकानदार युवती को भी पीटने के आरोप लगाए गए थे। इसके चलते सांप्रदायिक तनाव के हालात बने हैं।

इसी मामले में शनिवार को हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही बनबटान मोहल्ले में पहुंच गए और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा कर दिया। जानकारी लगते ही सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर देहली गेट पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

सचिन सिरोही ने कहा कि दूसरे समुदाय के लोग कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वे मोहल्ले का माहौल खराब कराना चाहते हैं। पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत किया और भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष कार्रवाई होगी।  
 
जय श्रीराम के नारे लगते ही पुलिस अलर्ट
बनबटान मोहल्ले में जय श्रीराम के नारे लगते ही वहां पर खलबली मच गई और पुलिस अलर्ट हो गई। हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष ने बताया कि बनबटान मोहल्ले में हिंदुओं के छह परिवार रहते हैं जिनका दूसरे समुदाय के लोग उत्पीड़न भी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे समुदाय की युवती से मारपीट का आरोप गलत है।
 
क्रॉस मुकदमा दर्ज होने से विवाद बढ़ा
24 घंटे बाद पुलिस ने दूसरे समुदाय की युवती की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया। युवती ने भी आरोप लगाए कि दुकान में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। मारपीट भी की गई है। उसे काफी चोट लगी है। युवती जिला अस्पताल में भर्ती है। क्रॉस केस लिखने पर हिंदू युवा वाहिनी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में पुलिस के प्रति आक्रोश है। 
 
दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की वारदात की है। दोनों ओर से गंभीर आरोप लगाए गए। इनके केस दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। एहतियात के तौर पर बनबटान मोहल्ले में पुलिस का कड़ा पहरा लगा है। 
-डॉ अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed