फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: High tension line collapsed at Ganganagar police station, 70 vehicles burnt to ashes

मेरठ: गंगानगर थाने पर तेज आंधी में हाईटेंशन की लाइन गिरी, 70 वाहन जलकर राख, तीन सिपाहियों की बाइक भी जली  

Tue, 26 Apr 2022 10:56 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Apr 2022 10:56 AM IST
सार

मेरठ के गंगानगर थाने में सोमवार रात 11:30 बजे तेज आंधी में थाने के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसके बाद वाहनों में आग लग गई। इसमें 70 वाहन जलकर राख हो गए। तीन सिपाहियों की बाइक भी जल गईं।

विज्ञापन
Meerut: High tension line collapsed at Ganganagar police station, 70 vehicles burnt to ashes
थाने में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में तेज आंधी में गंगानगर थाने पर हाईटेंशन की लाइन का तार गिर गया। जिसमें 70 वाहन जलकर राख हो गए है। आग की लपटें उठी देखकर पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाईं। गनीमत रही कि आग पर जल्द काबू पा लिया, अन्यथा थाने के पीछे राधा गार्डन तक आग फैल सकती थी। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। थाने में आग की सूचना पर एसपी देहात मौके पर पहुंची। इस आग में तीन पुलिसकर्मियों की बाइक भी जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन


गंगानगर थाना परिसर में लावारिस और मुकदमों से संबंधित चारपहिया और दोपहिया वाहन खड़े थे। सोमवार रात 11:30 बजे तेज आंधी में थाने के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसके बाद वाहनों में आग लग गई। वाहनों में आग की लपटें देखकर थाने में पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बिजलीघर में कॉल कर एलटी लाइन बंद कराई। जानकारी लगते ही पुलिस लाइन से फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक थाना परिसर में खड़े करीब 70 वाहन जलकर राख हो गए। थाने में आग की सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि वाहनों की जांच की जाएगी। आग में जले वाहन किस-किस मुकदमे से संबंधित है, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लग गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: आठ माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा पति, बलि की आशंका, पुलिस पूछताछ में खुले कई बड़े राज

तीन सिपाहियों की बाइक जली, पंचर वाले का खोखा भी राख 
रात में थाने में ड्यूटी करने आए तीन पुलिसकर्मी राजीव, चंदू और अनिल ने भी अपनी बाइक वहां पर खड़ी की हुई थी। आग की चपेट में तीनों पुलिसकर्मियों की बाइक आ गई और वह भी जलकर राख हो गई। पुलिस ने बताया कि आग में करीब 15 चारपहिया गाड़ी और अन्य बाइक होना बताया है। थाने के पास गाड़ियों के टायरों में पंचर लगाने वाले का खोखा भी जलकर राख हो गया है। 

गनीमत रही कि आग राधा गार्डन तक नहीं पहुंची 
थाने से सटे पीछे हिस्से में राधा गार्डन कॉलोनी बसी है। गनीमत रही कि आग थाना परिसर से आग नहीं फैली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सिपाहियों ने सूझबूझ का परिचय दिया कि आग बुझाने से पहले बिजलीघर पर फोन करके लाइन बंद करा दी थी। थाने में आग की लपटें देखकर कॉलोनी के लोग भी अपने-अपने घरों से रात में बाहर आ गए थे। 

गाड़ियों की जांच करना होगा चुनौती 
पुलिस ने बताया कि आग में जलने वाली अधिकांश गाड़ी मुकदमे से संबंधित है। कौन सी गाड़ी किसकी थी और कौन से मुकदमे से जुड़ी है। अब पुलिस के सामने चुनौती बनी है कि इन गाड़ियों की कैसे जांच होगी। कई गाड़ी तो फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराने के लिए आई थी। जिससे मुकदमे में पुख्ता साक्ष्य जुटाना था। हालांकि पुलिस मंगलवार को सभी गाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed