फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: health department and Muslim religious guru are appealing to people for vaccination

मेरठ : अफवाहों पर न दें ध्यान, टीकाकरण से बचेगी जान, स्वास्थ्य विभाग और मुस्लिम धर्म गुरु कर रहे अपील

Sun, 13 Jun 2021 02:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Jun 2021 02:53 AM IST
सार

मेरठ के कई मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग अफवाहों के कारण टीकारण कराने से कतरा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और मुस्लिम धर्मगुरू लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: health department and Muslim religious guru are appealing to people for vaccination
एक शख्स के टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना से बचाव के टीके के प्रति मुस्लिम इलाकों में कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस कारण काफी लोग टीका लगवाने से कतरा रहे हैं। खासकर 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग टीकाकरण केंद्रों पर बहुत ही कम पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी में टीकाकरण केंद्र पर तीन दिन में महज 53 और इस्लामाबाद में 42 लोग पहुंचे। मवाना और सरधना के मुस्लिम इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति है। इसके अलावा जहां मिश्रित आबादी है, वहां भी मुस्लिम तबके के लोग टीकाकरण कराने के लिए कम आ रहे हैं। उम्मीद थी कि रमजान समाप्त होने के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। धर्मगुरुओं से भी अपील करा रहे हैं। इसका असर भी हुआ। शुक्रवार को इस्लामाबाद, जाकिर कॉलोनी, तारापुरी और मकबरा डिग्गी में 50-50 से ज्यादा लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल से ज्यादा वालों में स्थिति थोड़ी बेहतर 
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में टीकाकरण के मामले में 18 साल से ज्यादा उम्र वालों में स्थिति थोड़ी ठीक है। 70 से 80 लोग प्रतिदिन टीका लगवा रहे हैं। हालांकि लक्ष्य किसी भी दिन पूरा नहीं हो पाया। जागरूकता की जरूरत है।

 
अफवाह के कारण बच रहे लोग
जिले में मुस्लिम बहुल क्षेत्र तथा दलित क्षेत्रों में टीकाकरण का प्रतिशत काफी कम है। ऐसा अफवाहों के कारण हो रहा है। टीकाकरण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इन क्षेत्रों में  सामाजिक धार्मिक तथा राजनीतिक संगठनों से सहयोग प्राप्त कर रहे हैं, ताकि क्षेत्रों के अंदर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाया जाए।  -डॉ. प्रवीण गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed