मेरठ-हापुड़ लोकसभा: आधी आबादी में कम दिखा मतदान का उत्साह, ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान पिछली बार से 5.31 प्रतिशत घट गया। वहीं शहर की आधी आबादी ने मतदान करने में उत्साह नहीं दिखाया। इस बार मेरठ सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से काफी कम रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर पिछली बार से 5.31 प्रतिशत मतदान कम हुआ। इसकी बड़ी वजह यह निकलकर आई है कि पुरुषों की अपेक्षा आधी आबादी में मतदान का उत्साह कम रहा। किठौर, दक्षिण और कैंट सीट ऐसे रहीं, जहां महिलाओं का प्रतिशत 2019 के मुकाबले काफी कम रहा। हालांकि पहले चरण के बाद महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन और प्रत्याशियों ने काफी प्रयास किए थे। वहीं, पुरुषों में मतदान प्रतिशत किठौर, दक्षिण और हापुड़ में ज्यादा गिरा।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा की किठौर, मेरठ कैंट, शहर, मेरठ दक्षिण, हापुड़ विधानसभा में कुल 11 लाख 79 हजार 121 वोटिंग हुई है, जिसमें छह लाख 57 हजार 51 पुरुष और पांच लाख 22 हजार 52 महिलाओं ने मतदान किया है।
जिला प्रशासन ने मतदान के दूसरे दिन शनिवार को पांचों विधानसभावार मतदान की सूची जारी की है। लोकसभा 2024 चुनाव में पुरुष की अपेक्षा आधी आबादी ने भी मतदान कम किया है, जिसके चलते लोकसभा 2019 में मतदान प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं हो सका।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद शनिवार को मतदान प्रतिशत बूथवार भी बनाया गया है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में 58.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पुरुष मतदान 61.10 प्रतिशत रहा है, जबकि महिला मतदान 56.43 प्रतिशत हुआ है।
लोकसभा 2019 में मेरठ-हापुड़ लोकसभा में 64.25 प्रतिशत हुआ था। कुल पुरुष मतदाता 10 लाख 75 हजार 368 में से 6 लाख 57 हजार 51 ने मतदान किया। वहीं, कुल महिला मतदाता 9 लाख 25 हजार 22 में से 5 लाख 22 हजार 52 ने वोटिंग की।
लोकसभा 2024 में पुरुष और महिला मतदान प्रतिशत घटा गया। मेरठ में रामायण सीरियल के राम भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा से महिला प्रत्याशी सुनीता वर्मा के प्रचार-प्रसार को देखते हुए महिला का मतदान प्रतिशत बढ़ाने की उम्मीद थी।
एक तरफ भाजपा के प्रचार-प्रचार में महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ सुनीता वर्मा में भी महिला मतदाता से वोट मांगने में ज्यादा रुचि दिखाई। इसके बावजूद महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ा, जिसको लेकर भाजपा, सपा, बसपा नेता व उनके प्रत्याशियों में बेचैनी है। मतदात प्रतिशत फायदा तो किसको नुकसान पहुंचाएगा, इसका परिणाम चार जून को मतगणना के बाद आएगा।
2024 में पांचों विधानसभावार
विधानसभा कुल मतदाता कुल हुआ मतदान मतदान प्रतिशत
किठौर 368872 228242 61.88
मेरठ कैंट 439553 245177 55.76
मेरठ शहर 314618 193031 61.35
मेरठ दक्षिण 497301 285665 57.44
हापुड़ 380186 227006 59.71
महिला मतदाता का प्रतिशत विधानसभावार
विधानसभा महिला मतदाता (2024) महिला मतदाता (2019) प्रतिशत घटा
किठौर 59.97 प्रतिशत 68.75 प्रतिशत 8.78
कैंट 54.11 प्रतिशत 59.00 प्रतिशत 4.89
शहर 57.24 प्रतिशत 60.19 प्रतिशत 2.95
दक्षिण 54.43 प्रतिशत 60.93 प्रतिशत 6.5
हापुड़ 57.69 प्रतिशत 61.05 प्रतिशत 3.36
विधानसभा पुरुष मतदाता (2024) पुरुष मतदाता (2019) प्रतिशत घटा
किठौर 63.48 प्रतिशत 70.86 प्रतिशत 7.38
कैंट 57.25 प्रतिशत 59.88 प्रतिशत 2.63
शहर 64.86 प्रतिशत 67.37 प्रतिशत 2.51
दक्षिण 60.02 प्रतिशत 64.20 प्रतिशत 4.18
हापुड़ 61.45 प्रतिशत 65.80 प्रतिशत 4.35