फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Guns were being made under a gym equipment factory, two brothers arrested

Meerut: जिम उपकरण फैक्टरी की आड़ में बनाए जा रहे थे तमंचे, दो सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Mar 2024 04:08 PM IST
सार

मेरठ में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इंचौली पुलिस ने खरदौनी गांव से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बने अधबने कई तमंचे व उपकरण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Guns were being made under a gym equipment factory, two brothers arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के इंचाैली में पुलिस का बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्षेत्र के खरदौनी गांव के जंगल में जिम के उपकरण बनाने की फैक्टरी में लोकसभा चुनाव प्रभावित करने के मकसद से तमंचे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 10 तमंचे बरामद किए हैं। 15 तमंचे अर्द्धनिर्मित और इन्हें बनाने के उपकरण भी कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन


आरोपी मेरठ के अलावा बागपत और मुजफ्फरनगर में भी सप्लाई करते थे। इन्होंने अभी तक किन लोगों को तमंचे बेचे, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा

विज्ञापन

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया सर्विलांस टीम और इंचौली पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली थी कि खरदौनी के जंगल में एक फैक्टरी में तमंचे बनाए जा रहे है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी। वहां जिम उपकरण बनाने की फैक्टरी में तमंचे बनाए जा रहे थे।

पुलिस ने फैक्टरी संचालक भाई कासिम और फरमान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 315 बोर के 8 तमंचे, एक 312 बोर और एक मसकट बरामद की। तीन कारतूस, 15 अर्धनिर्मित तमंचे और ड्रिल व खराद मशीन समेत अन्य उपकरण भी पुलिस ने मौके कब्जे में ले लिए।

पूछताछ में कासिम और फरमान ने बताया कि अपनी जिम उपकरण बनाने की फैक्टरी में वह लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए तमंचे तैयार कर रहे थे। अपराधी किस्म के लोगों से संपर्क कर वह एक तमंचा ढाई से तीन हजार में बेचते थे। आरोपियों का अभी तक कोई अपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। एसपी क्राइम ने बताया कि जांच में और अधिक जानकारी सामने आएगी।

पूर्व मंत्री से संबंध की उड़ी अफवाह
आरोपियों के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री से संबंध की अफवाह भी उड़ गई। एसपी क्राइम ने स्पष्ट किया कि आरोपियों से पूछताछ और पुलिस की अभी तक की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। जांच में अन्य जानकारी सामने आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed