फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Goods vehicles and buses will not be able to go towards Muradnagar Ganganahar till 13th

Meerut: 13 तक मुरादनगर गंगनहर की ओर नहीं जा सकेंगे मालवाहक वाहन और बसें, जान लें ये रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 09 Oct 2024 09:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Oct 2024 09:14 PM IST
सार

मुरादनगर स्थित गंगनहर पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की जाएगी। इस दौरान मेरठ के जानी, नानू से गंगनहर से मुरादनगर गंगनहर की ओर मालवाहक वाहन और बसें भी नहीं जा सकेंगी।

विज्ञापन
Meerut: Goods vehicles and buses will not be able to go towards Muradnagar Ganganahar till 13th
मुरादनगर की गंगनहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादनगर स्थित गंगनहर पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की जाएगी। इस दौरान जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 11 अक्तूबर की सुबह आठ बजे से 13 अक्तूबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान मुरादनगर की ओर (भारी वाहन) मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगी।
विज्ञापन

 

एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120-2986100, प्रभारी यातायात निरीक्षक मुरादनगर/मोदीनगर क्षेत्र विनय कुमार राय 8787066787, यातायात निरीक्षक एनएच-9/दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे मनोज कुमार 8130674912, यातायात निरीक्षक राजनगर एक्सटेंशन अजय कुमार 9219005151 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों से निकाले जाएंगे वाहन
- मेरठ की ओर से सभी प्रकार के भारी, मध्यम, हल्के मालवाहक वाहन और बसें मोदीनगर, मुरादनगर गंगनहर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे या हापुड़ होते हुए एनएच-9 से होकर जाएंगे।
- मोदीनगर की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर से न जाकर राज चौपला से हापुड़ मार्ग होते हुए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे या हापुड़ होकर जा सकेंगे।
- एएलटी की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर न जाकर एएलटी से हापुड़ चुंगी होकर आत्माराम स्टील होते हुए एनएच-9 से होकर आगे जाएंगे।
- मेरठ जानी, नानू से गंगनहर से मुरादनगर गंगनहर की ओर मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगी।
- पाइप लाइन मार्ग पर टीला मोड़ से सभी मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन लोनी तिराहा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर डासना पेरिफेरल से जा सकेंगे।
- दुहाई पेरिफेरल उतार से सभी मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। मेरठ जाने वाले वाहन डासना पेरिफेरल उतार का प्रयोग कर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे।
- ऑर्डिनेंस फैक्टरी की ओर से मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कन्नौजा मार्ग होते हुए एनएच-9 से होकर जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed